12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में सबसे बड़ी चोरी, ज्वेलरी शोरूम की छत तोड़कर ले भागे...

दिल्ली में सबसे बड़ी चोरी, ज्वेलरी शोरूम की छत तोड़कर ले भागे करीब 25 करोड़ के गहने

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षित और पॉश कहे जाने वाले इलाके जंगपुरा के भोगल में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। दिल्ली के भोगल स्थित उमराव ज्वेलर्स शोरूम में देर रात सेंध लगाकर करीब 25 करोड़ रुपए कीमत के जेवर-गहने पर चोरों ने हाथ साफ किया है। इस सनसनीखेज वारदात के बारे में कहा जा रहा है कि लंबे समय से फुल प्रूफ प्लानिंग कर चोर ने ज्वेलरी शोरूम की छत और दीवार में छेद कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच बनाई। क्योंकि मार्केट में काफी सटाकर बनाई गई दुकानों में कहीं-किसी सीसीटीवी में कोई फुटेज सामने नहीं आई है।

सुराग की तलाश
सूचना पाकर मौका-ए-वारदात पर पहुंची निजामुद्दीन थाना पुलिस को शक है कि चोरों ने रविवार देर रात ज्वेलरी शोरूम में सेंध लगाई हो सकती है। ज्वेलरी शोरूम और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के अलावा पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। चोरी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की टीम का कहना है कि ज्वेलरी शोरूम में सोमवार को छुट्टी रहती है। मंगलवार सुबह शोरूम खोले जाने के बाद मामला सामने आया है।

ज्वेलरी शोरूम के मालिक ने कहा- चोरों ने तसल्ली से करोड़ों के गहने उड़ाए
भोगल इलाके में उमराव सिंह ज्वेलरी शोरूम के मालिक संजीव जैन ने कहा कि करीब 20 से 25 करोड़ रुपए कीमत के गहने और जेवरात की चोरी को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि रविवार रात को दुकान बढ़ाकर जाते वक्त उन्हें कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा था। सोमवार को छुट्टी के बाद मंगलवार सुबह जब उन्होंने शोरूम खोला तो हक्के-बक्के रह गए। उन्होंने और उनके स्टाफ ने शोरूम में स्ट्रॉन्ग रूम के पास की दीवार में बड़ी सेंध लगी हुई देखी। जैन ने कहा कि चोर शोरूम की छत और दीवार में सेंध लगाकर चोर अंदर पहुंचे और तसल्ली से चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

उमराव सिंह और महावीर प्रसाद जैन ज्वेलरी शोरूम के मालिक संजीव जैन ने कहा कि दुकान में घुसे चोर हीरे और सोने-चांदी के ज्यादातर कीमती सामान उठाकर ले गए हैं। शोरूम में रखी पूरी ज्वेलरी नदारद थी। फिलहाल उन्होंने पूरा हिसाब नहीं लगाया है, फिर भी अनुमान के मुताबिक चोरों ने 20 से 25 करोड़ कीमत के गहने और जेवरात पर हाथ साफ किए हैं। पुलिस ने संजीव जैन की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। शोरूम के स्टाफ से भी पुलिस ने पूछताछ की है। निजामुद्दीन थाना के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरों को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...