16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयगौतम नवलखा मामले में स्पेशल NIA कोर्ट का आर्डर देखकर चकराया बांबे...

गौतम नवलखा मामले में स्पेशल NIA कोर्ट का आर्डर देखकर चकराया बांबे हाईकोर्ट, कहा- फिर से करो सुनवाई

Published on

मुंबई

भीमा कोरेगांव के आरोपी गौतम नवलखा के मामले में स्पेशल NIA कोर्ट का एक आदेश बांबे हाईकोर्ट के जजों के भी सिर के ऊपर से होकर गुजर गया। हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि गौतम नवलखा की बेल एप्लीकेशन तो स्पेशल कोर्ट ने रिजेक्ट कर दी। लेकिन आदेश ऐसा दिया जिसमें सब कुछ रहस्यमय है। कहीं भी ऐसा कोई कारण नहीं बताया गया जिससे हम आदेश को सही ठहरा सकें। हाईकोर्ट ने स्पेशल कोर्ट को आदेश दिया कि फिर से मामले की सुनवाई करो। चार हफ्ते के भीतर ये काम पूरा हो जाए। नवलखा इस समय मेडिकल ग्राउंड पर हाउस अरेस्ट में हैं।

हाईकोर्ट ने ये भी कहा कि पहले के फैसले से प्रभावित होने की जरूरत नहीं है। मामले को फिर से सुना जाए। UAPA के सेक्शन 43D(5) पर ट्रायल कोर्ट को अपना रुख साफ करने की जरूरत है। पहले के आदेश में कोर्ट ने इस पर कोई बात नहीं की थी।

73 साल के मानवाधिकार कार्यकर्ता गौतम नवलखा 2018 से जेल में बंद हैं। 5 सितंबर 2022 को एनआईए कोर्ट ने नवलखा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। लेकिन आदेश उलझा हुआ था। इसमें कहीं भी ऐसा कोई जिक्र नहीं था जिसमें जमानत खारिज करने का कारण स्पष्ट किया गया हो। स्पेशल जज राजेश कटारिया ने अपने आदेश में कहा कि एनआईए का मानना है कि नवलखा की अपराध में भागीदारी है। उनका कहना था कि चार्जशीट में पर्याप्त सबूत हैं।

अपनी चार्जशीट में एनआई ने आरोप लगाया है कि नवलखा सीपीआई के सक्रिय सदस्य रहे हैं। कश्मीर के अलगाववादी आंदोलनों से भी उनका संबंध रहा है। उनके पास से कई ऐसे दस्तावेज मिले हैं जो पूरी तरह से संदिग्ध हैं। एनआईए ने 1 जनवरी 2018 को पुणे में हुए बवाल के बाद गौतम नवलखा को भीमा कोरेगांव मामले में आरोपी बनाया था। सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद उन्हें इलाज के लिए हाउस अरेस्ट में भेजा गया था। गौतम नवलखा को हाउस अरेस्ट में भेजने पर काफी बवाल भी हुआ था। आखिर में सुप्रीम कोर्ट ने एनआईए को फटकार लगाई। उसके बाद ही उन्हें जेल से हाउस अरेस्ट में भेजा जा सका।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...