14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय'खालिस्तान समर्थकों पर लगाम लगाए ब्रिटेन', सिख कट्टरपंथ को लेकर NSA अजित...

‘खालिस्तान समर्थकों पर लगाम लगाए ब्रिटेन’, सिख कट्टरपंथ को लेकर NSA अजित डोभाल ने ब्रिटिश समकक्ष से जताई चिंता

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार टिम बैरो गुरुवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष अजीत डोभाल के साथ मुलाकात की। खास बात है कि इस मुलाकात के दौरान चर्चा का केंद्र बिंदु टेक्नोलॉजी और सुरक्षा पहल के इर्द-गिर्द रहा। भारत और यूके दोनों आपसी संबंधों में महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। इस दौरान अजित डोभाल ने अपने ब्रिटिश समकक्ष के सामने ब्रिटेन में सिख कट्टरपंथ को लेकर चिंता व्यक्त की। दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने आपसी हित के द्विपक्षीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। इसके साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मामलों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

सिख कट्टरपंथ पर चिंता
बैठक के दौरान एनएसए अजीत डोभाल ने ब्रिटेन में बढ़ते सिख कट्टरपंथ पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ब्रिटेन सरकार को खालिस्तानी तत्वों पर लगाम लगाने की जरूरत बताई। खालिस्तान समर्थकों की तरफ से लंदन में हिंसक विरोध प्रदर्शन के हालिया प्रकरणों के मद्देनजर यह मुद्दा उठाया गया था। इसमें मार्च 2023 में खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) नेता अवतार सिंह खांडा की तरफ से आयोजित विरोध प्रदर्शन भी शामिल था। खांडा की बाद में जून 2023 में यूके के एक अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। बैरो दोनों देशों के एनएसए के नेतृत्व में एक हाई लेवल चर्चा में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे हैं। इसका उद्देश्य सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और क्षेत्रीय मामलों सहित विभिन्न मोर्चों पर सहयोग को मजबूत करना है।

विदेश मंत्री जयशंकर से भी की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भारत यात्रा पर आए ब्रिटेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) टिम बैरो से मुलाकात की। दोनों ने अनेक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। इसके बारे में विदेश मंत्री जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा। जयशंकर ने लिखा कि ब्रिटेन के एनएसए टिम बैरो से आज दिल्ली में मुलाकात सुखद रही। अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की भी समीक्षा की। समझा जाता है कि जयशंकर और बैरो ने पश्चिम एशिया के हालात पर भी विचार-विमर्श किया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...