8.9 C
London
Thursday, March 26, 2026
Homeराष्ट्रीयछेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या: घेरकर चाकुओं से गोदा,...

छेड़छाड़ का विरोध करने पर भाई की हत्या: घेरकर चाकुओं से गोदा, आरोपी-मृतक नाबालिग

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के पटेल नगर में दो नाबालिगों ने एक नाबालिग छात्र की हत्या कर दी। आरोपियों ने जान गंवाने वाले लड़के की बहन को कुछ दिन पहले छेड़ा था। भाई ने विरोध किया तो चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना शुक्रवार शाम की है। लड़का कंप्यूटर की कोचिंग पढ़कर लौट रहा था। वह अपने घर के करीब गली से गुजर रहा था, तभी दो लड़कों ने उसे घेर लिया और घटना को अंजाम दिया गया। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

CCTV में दिखी पूरी घटना
फुटेज में दिख रहा है कि तीन लड़के एक गली में लड़ रहे हैं। एक लड़का चाकू निकालकर वार करने लगता है। कुछ सेकंड बाद छात्र की पीठ पर चाकू घोंप दिया जाता है। वीडियो में उसकी रीढ़ की हड्डी के पास चाकू फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। छात्र को मारकर आरोपी भाग गए। घायल छात्र मदद के लिए अपना फोन निकालता है, लेकिन किसी से बात करने से पहले ही नीचे गिर जाता है।

अस्पताल ले जाने से पहले ही मौत
लहूलुहान छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से वारदात का खुलासा किया और दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Latest articles

बीएचईएल में तजिंदर गुप्ता को मानव संसाधन निदेशक का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय के तहत निदेशक...

राजधानी भोपाल से भगवान श्रीराम की नगरी तक हेलीकाप्टर सेवा शुरू — मुख्यमंत्री

भोपाल मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के जन्मदिन पर बुधवार को भोजपाल महोत्सव मेला समिति द्वारा...

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: शहरभर में अतिक्रमण हटाया, सामान जब्त

भोपाल भोपाल में नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।...

More like this