11.6 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बुलडोजर एक्शन… IGI एयरपोर्ट के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ...

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन… IGI एयरपोर्ट के पास अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। अवैध अतिक्रमण के खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली सर्कल के नेतृत्व में एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1डी के पास जेसीबी एक्शन हुआ। इस दौरान दिल्ली छावनी के मेहराम नगर क्षेत्र स्थित लगभग दो एकड़ डिफेंस लैंड को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली सर्कल के नेतृत्व में एक संयुक्त अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1डी के पास अतिक्रमण हटाया गया। दिल्ली छावनी के मेहराम नगर क्षेत्र स्थित लगभग दो एकड़ रक्षा भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

इस अभियान के दौरान, रक्षा संपदा कार्यालय, दिल्ली सर्कल के अधिकारियों ने लंबे समय से अनधिकृत पार्किंग क्षेत्रों को हटा दिया। बड़ी संख्या में गाड़ियों को जब्त कर लिया।यह कार्रवाई दिल्ली छावनी बोर्ड, स्थानीय सैन्य अधिकारियों और दिल्ली पुलिस के सहयोग से की गई। इस अभियान में कई छोटी-बड़ी झुग्गियों को भी हटाया गया। इसके साथ ही अवैध पशु शेल्टर्स को लेकर कब्जाई गई जमीन को भी हटाया गया।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

बजट में रक्षा पर ज़ोर, आम आदमी को नहीं मिली बड़ी राहत; चांदी की कीमतों में भारी उतार–चढ़ाव

नई दिल्ली।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश किया। करीब 85...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में पीएमश्री विद्यालय बन रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रतीक...