15.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला आया सामने, लोगों को...

सुप्रीम कोर्ट की फर्जी वेबसाइट बनाने का मामला आया सामने, लोगों को दी गई चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने एक नोटिस जारी कर देशवासियों को आगाह किया है कि एक फर्जी वेबसाईट बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है। इतना ही नहीं, नोटिस में बताया गया है कि लोगों की व्यक्तिगत जानकारी मांगी जा रही है, इससे लोग बचें। यह भी बताया गया है कि कोर्ट की रजिस्ट्री कभी भी किसी से निजी जानकारी नहीं मांगती।

जारी की गई एडवाइजरी
सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार (टेक्नोलॉजी) की तरफ से जारी किए नोटिस में कहा गया है कि “आधिकारिक वेबसाइट की नकल करते हुए एक नकली वेबसाइट यूआरएल (https://cbins/scigv.com) और (https://cbins.scigv.com/offence) बनाई गई है। यूआरएल – https://cbins.scigv.com/offence से “मनी-लॉन्ड्रिंग का अपराध” के माध्यम से व्यक्तिगत विवरण और गोपनीय जानकारी मांगी जा रही है। इस यूआरएल पर जाने वाले यूजर्स को सलाह दी जाती है कि वह किसी भी व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी को शेयर ना करें।”
लिंक पर जाने से पहले जांच कर लें, कहीं फेक तो नहीं

बताया गया कि भारत के सर्वोच्च न्यायालय रजिस्ट्री कभी भी व्यक्तिगत जानकारी, वित्तीय विवरण या अन्य गोपनीय जानकारी नहीं मांगता।” साथ ही यह भी सलाह दी गई कि URL पर जाने से पहले आप चेक कर लें कि ये आधिकारिक वेबसाइट है या नहीं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sci.gov.in डोमेन पर है।

बता दें कि आर्टिकल 370 मामले की चल रही सुनवाई आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा जा सकता है, इसी मुद्दे पर सुनवाई को देखने के लिए लोगों ने जब सर्च करना शुरू किया तो फेक वेबसाइट मिलीं, जो लोगों की व्यक्तिगत जानकारियां ले रही थीं। ऐसे में लोगों को सतर्क करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में यह भी कहा गया है कि अगर आपने इस लिंक पर क्लिक किया है और अपनी जानकारी शेयर कर दी है तो अपने सभी ऑनलाइन अकाउंट के पासवर्ड को बदल दें और परेशानी होने पर बैंक से संपर्क करें। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट http://www.sci.gov.in है, जहां से आप सुनवाई से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...