14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयकॉलेजियम का बदला चेहरा, जस्टिस गवई और जस्टिस सूर्यकांत हुए CJI चंद्रचूड़...

कॉलेजियम का बदला चेहरा, जस्टिस गवई और जस्टिस सूर्यकांत हुए CJI चंद्रचूड़ की टीम में शामिल

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले से बने कॉलेजियम सिस्टम का चेहरा तब्दील हो गया है। जस्टिस बीआर गवई और जस्टिस सूर्यकांत कॉलेजियम के नए सदस्य हैं। उन्होंने जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस अजय रस्तोगी की जगह ली है। दोनों ही गर्मियों की छुट्टियों के दौरान रिटायर हो गए थे। उनके जाने के बाद पांच सदस्यीय कॉलेजियम की स्ट्रेंथ घटकर तीन पर आ गई थी। अप कॉलेजियम की टीम फिर से पूरी हो गई है।

हालांकि इस साल के दौरान कॉलेजियम में फिर से बदलाव होगा। साल के आखिर में जस्टिस संजय किशन कौल रिटायर हो जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट में 25 दिसंबर उनका आखिरी दिन होगा। जाहिर है कि उसके बाद सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ को उनकी जगह किसी और जस्टिस को देनी होगी। कॉलेजियम में फिलहाल सीजेआई और जस्टिस संजय किशन कौल के अलावा जस्टिस संजीव खन्ना भी शामिल हैं।

जस्टिस संजीव खन्ना चंद्रचूड़ के रिटायर होने केस बाद भारत के नए प्रधान न्यायाधीश होंगे। चंद्रचूड़ का कार्यकाल नवंबर 2024 में खत्म होगा। संजीव खन्ना के बाद जस्टिस सूर्यकांत भी सीजेआई बनने की रेस में हैं। उधर हाईकोर्ट्स की नियुक्तियों के लिए फैसला करने वाले तीन सदस्यीय कॉलेजजियम में सीजेआई और संजय किशन कौल के साथ जस्टिस संजीव खन्ना को जगह मिली है। इससे पहले उनकी जगह पर जस्टिस केएम जोसेफ थे।

फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 31 है। हालांकि कुल स्ट्रेंथ 34 जजों की है। इस साल के खत्म होते होते सुप्रीम कोर्ट में कुछ और जगहें भी खाली हो जाएंगी, क्योंकि कुछ जस्टिस साल के आखिर तक रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस कौल के अलावा जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस रविंदर भट्ट भी साल के आखिर तक सेवा निवृत हो जाएंगे। ध्यान रहे कि जजों की न्यिक्ति के मसले पर कॉलेजियम का मोदी सरकार से गहरा टकराव रहा है। कॉलेजियम की कुछ नियुक्तियों को सरकार ने मंजूरी देने से मना कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार की इसके लिए तीखी आवोचना की थी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...