14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसाक्षी हत्याकांड में चार्जशीट दायर, पुलिस का आरोप- 'साहिल ने बदला लेने...

साक्षी हत्याकांड में चार्जशीट दायर, पुलिस का आरोप- ‘साहिल ने बदला लेने की ठान ली थी’

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 28 मई को हुए साक्षी हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है. रोहिणी कोर्ट में लगभग 640 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है. चार्जशीट में कहा गया है कि साक्षी और साहिल दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे.

पुलिस ने चार्जशीट में कहा कि 27 मई को आरोपी साहिल और साक्षी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. इसके बाद साहिल ने बदला लेने की ठान ली थी. इसके बाद 28 मई को जब साक्षी कम्युनिटी शौचालय की तरफ जा रही थी तभी आरोपी साहिल ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले करने शुरू कर दिए. उसने साक्षी पर पत्थरों से भी हमला किया.

पुलिस ने जांच में वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू, वारदात के वक्त आरोपी द्वारा पहने गए कपड़े और जूते बरामद कर लिए थे. इसके अलावा सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज, वॉयस सैंपल, बायोलॉजिकल सबूत इकट्ठा किए गए थे.

चार्जशीट के मुताबिक, कुल मिलाकर 14 बायोलॉजिकल एग्जिबिट, एक केमिकल एग्जिबिट, 4 फिजिक्स एग्जिबिटऔर एक साइबर एग्जिबिट एफएसएल रोहिणी को भेजे गए थे, जिनका परिणाम समय पर जांच एजेंसी को सौंप दिया गया था, जिसकी वजह से केस की तफ्तीश में काफी मदद मिली.

क्या था मामला?
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 28 मई को साहिल ने 16 साल की नाबालिग साक्षी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी थी. उसने साक्षी को न सिर्फ चाकू से गोदा बल्कि पत्थर से बार-बार कुचला और फिर लातें भी मारीं थी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद वो फरार हो गया था और बुलंदशहर में अपनी बुआ के यहां छिप गया था. साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था. हालांकि साहिल के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर दिल्ली पुलिस ने उसे बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया.

कैसे गिरफ्तार हुआ साहिल?
साहिल हत्याकांड को अंजाम देकर भागने के बाद बुलंदशहर से गिरफ्तार हुआ. इसके बाद उसने फोन ऑफ किया और रिठाला पहुंचा. वहां उसने हत्या में इस्तेमाल किया हथियार फेंक दिया. इसके बाद वह बस पकड़कर बुलंदशहर भाग गया था. साहिल ने एक पेशेवर अपराधी की तरह पुलिस को गुमराह करने के लिए बुलंदशहर जाने के दौरान पुलिस को चकमा देने के लिए दो बसें बदली थीं.

एक फोन कॉल और खुल गई साहिल की पोल
उधर, साक्षी की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची. सूचना पाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की. इसके बाद पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची. जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई. इसके बाद पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था. इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया. तभी साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की खबर उसके पिता को दी. इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंची. जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...