9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयCJI देख रहे थे PIL, बेसिरपैर का एक मामला देखा तो प्यार...

CJI देख रहे थे PIL, बेसिरपैर का एक मामला देखा तो प्यार से समझाया, बाकियों को भी पहले जैसा पाया तो भड़के

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट में गर्मी की छुट्टियों के बाद से एक नए सिस्टम के तहत काम हो रहा है। पहले PIL सभी 15 बेंच देखती थीं। लेकिन सीजेआई ने नए सिस्टम में PIL को अपनी बेंच के पास लगाने के आदेश रजिस्ट्री को दिया था। सीजेआई आज सुप्रीम कोर्ट में बैठे तो बेसिरपैर की PIL देख वो आपा खो बैठे।

पहली जनहित याचिका एक लॉ स्टूडेंट की तरफ से थी। उसकी मांग थी कि संवैधानिक प्रावधानों में पुरुष प्रधान शब्दों को खत्म किया जाए। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने याचिका देख याचिकाकर्ता के बारे में जानकारी हासिल की। जब उनको पता चला कि रिट लगाने वाला लॉ का स्टूडेंट है तो वो हल्का सा गुस्से में भी आए। उन्होंने रिट लगाने वाले से कहा कि बेहतर रहेगा कि ऐसी बेसिरपैर की याचिका लगाने के बजाए वो अपनी पढ़ाई में ध्यान दे। उनका कहना था कि ऐसी रिट दाखिल करने पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए। लेकिन याचिकर्ता लॉ का स्टूडेंट है तो वो छोड़ रहे हैं।

दूसरी PIL देख गुस्से से भड़क गए सीजेआई
उसके बाद सीजेआई ने दूसरी जनहित याचिका पर गौर किया। इसमें मांग की गई थी कि कास्ट सिस्टम को नई शक्ल देने के लिए सुप्रीम कोर्ट एक पॉलिसी बनाए। सीजेआई का पारा रिट को देखकर चढ़ गया। उन्होंने याचिका डालने वाले पर 25 हजार का जुर्माना लगाकर कहा कि सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन में पैसे जमा कराकर रसीद सुप्रीम कोर्ट में पेश करे। उनका कहना था कि बेसिरपैर की याचिका पर रोक लगाने के लिए ये जरूरी है।

चंद्रचूड़ बोले- ऐसी याचिकाओं को रोकने के लिए जुर्माना जरूरी
इसके बाद जो जनहित याचिका लगी थी उसमें Hindu Succession Act,1956 के कुछ प्रावधानों को चुनौती दी गई थी। सीजेआई ने गुस्से में आते हुए याचिका को खारिज कर दिया। लेकिन उसके बाद जो याचिका आई उससे वो गुस्से में बिफर गए। इस याचिका में कहा गया था कि आरक्षण को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट एक्शन ले। रिट को देखकर सीजेआई भड़क गए और याचिकाकर्ता पर 25 हजार का जुर्माना ठोक दिया। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट का समय बेशकीमती है। ऐसी बेवजह की याचिकाओं को रोकने के लिए उनका ये कदम बेहद जरूरी है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...