12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयठंड बढ़ाएगी परेशानी, अगले 2 दिन बरतनी होगी विशेष सावधानी, मौसम विभाग...

ठंड बढ़ाएगी परेशानी, अगले 2 दिन बरतनी होगी विशेष सावधानी, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने क्रिसमस और आगे की छुट्टियों के लिए भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार दिनों में चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में घने कोहरे की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति देखी जायेगी।

इन राज्यों में छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग ने कहा कि घने कोहरे से दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भी विजिबिलिटी कम होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर प्रदेश और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में भी लोग शीत लहर शीतलहर से प्रभावित होंगे। मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान के साथ पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में सोमवार तक भीषण ठंड की स्थिति की चेतावनी जारी की है। दिल्ली में अगले 24 घंटों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। आईएमडी ने कहा कि 25 और 26 दिसंबर को तापमान में और गिरावट आ सकती है।

पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में पड़ेगी शीतलहर
मौसम विभाग ने बयान में कहा, “25 दिसंबर से लेकर अगले चार दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से गंभीर शीत लहर की स्थिति और उसके बाद के 2 दिनों के दौरान शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है।”

IMD ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्थानों पर कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। आईएमडी ने कहा, “दिल्ली (सफदरजंग) ने (1 दिसंबर 2022 से 24 दिसंबर 2022 तक) सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया है।

दिल्ली में 14 ट्रेनें देरी से चल रही है
उत्तर रेलवे ने शनिवार को जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को भी उत्तर भारत में घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी कम रही।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...