6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराष्ट्रीयट्रेन में ओवरचार्जिंग की शिकायत करना पड़ा महंगा, यात्री से आधी रात...

ट्रेन में ओवरचार्जिंग की शिकायत करना पड़ा महंगा, यात्री से आधी रात को पैंट्री स्टाफ ने कर दी मारपीट

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रेल में चाय, पानी, खाना, कोल्ड ड्रिंक जैसी तमाम चीजें बिकती हैं, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो. हालांकि, कई बार सामान बेचने वाले यात्रियों को मामूली रकम में भी ठग लेते हैं.ज्यादातर यात्री इसकी शिकायत नहीं करते, लेकिन सोशल मीडिया पर फैलती जागरूकता के बाद से यात्रीगण ध्यान देने लगे हैं. इसी कड़ी में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रेलवे को खराब शिकायत करने का खामियाजा भुगतना पड़ा है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्री थर्ड एसी में सफर कर रहा है. वह पानी की बोतल मांगता है, लेकिन उसे लोकल ब्रांड की बोतल थमा दी जाती है और उससे 15 रुपये की जगह 20 रुपये वसूल लिए जाते हैं. यात्री इस मामले की शिकायत रेलवे को देता है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी इसकी जानकारी शेयर करता है.

शिकायत का नतीजा ये होता है कि पैंट्री स्टाफ के कुछ लोग आधी रात को उस यात्री के पास पहुंचकर उससे बदतमीजी करते हैं. बात इतनी बढ़ जाती है कि मारपीट तक हो जाती है. वीडियो में यात्री पूरे घटनाक्रम का ब्योरा देते हुए दिखता है. वीडियो में पैंट्री वाली के यात्री के साथ ज्यादती भी देखी जा सकती है.

वीडियो देख सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे को टैग कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. किसी ने लिखा कि यह पहली बार नहीं है, जब पैंट्री स्टाफ की मनमानी सामने आई हो. एक अन्य यूज़र ने पूछा कि रेलवे ने अब तक इस पर क्या कार्रवाई की है? किसी को कोई जानकारी है? वहीं किसी का कहना है कि भारतीय रेल में इस तरह की दबंगई की घटनाएं अब आम होती जा रही हैं. कई यात्रियों का कहना है कि रेल सफर के दौरान उनकी जान-माल की सुरक्षा भगवान भरोसे है.IRCTC ने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इसे संबंधित अधिकारी के पास आवश्यक त्वरित कार्रवाई के लिए बढ़ा दिया गया है. हालांकि अबतक क्या कार्रवाई हुई है, इसकी रिपोर्ट सामने नहीं आई है.

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...