9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली एयरपोर्ट पर टीचर्स की नहीं लगेगी कोरोना ड्यूटी, विरोध के बाद...

दिल्ली एयरपोर्ट पर टीचर्स की नहीं लगेगी कोरोना ड्यूटी, विरोध के बाद सरकार ने वापस लिया आदेश

Published on

नई दिल्‍ली,

नई दिल्‍ली में शिक्षकों और अन्‍य टीचिंग स्‍टाफ को एयरपोर्ट पर कोरोना ड्यूटी में लगाने का आदेश वापस ले लिया गया है. डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की तरफ से डीएम वेस्ट द्वारा जारी ऑर्डर में कहा गया है कि इस ड्यूटी से इन्हें एग्जेम्प्ट किया जा रहा है. 31 दिसंबर से 15 जनवरी तक के लिए अलग-अलग शिफ्ट में 85 टीचर्स और अन्य टीचिंग स्टाफ की एयरपोर्ट पर ड्यूटी लगाई गई थी. इस आदेश का टीचर्स ने भी विरोध किया था और सवाल उठ रहे थे. अब इस आदेश को वापस लेते हुए कहा गया है कि ज़रूरत पड़ी तो सिविल डिफेंस स्टाफ को एयरपोर्ट पर लगाया जाएगा.

बता दें कि दिल्ली में सभी सरकारी नियोजित शिक्षकों को कोविड ड्यूटी के लिए इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर तैनात किए जाने का आदेश दिया गया था क्योंकि शहर के स्कूल 01 से 15 जनवरी, 2023 तक विंटर वेकेशन के लिए बंद होने वाले हैं.सोमवार 26 दिसंबर को, दिल्ली में 0.39 प्रतिशत पॉ‍जिटिविटी रेट के साथ 7 नए COVID-19 मामले दर्ज किए गए हैं. दिल्ली में कोरोना का आंकड़ा अब 2,007,159 तक पहुंच गया है. 26,521 लोगों की मौत हो चुकी है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...