18.3 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराष्ट्रीयअरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त...

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप का है मामला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पहुंची. आम आदमी पार्टी के विधायकों की खरीद फरोख्त के आरोप के मामले में क्राइम ब्रांच के एसीपी केजरीवाल को नोटिस देने उनके घर पहुंचे हैं.सूत्रों के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि बीजेपी पार्टी उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. केजरीवाल का कहना था कि उनके 21 विधायकों को तोड़ने की योजना है. इस संबंध में उनके सात विधायकों से संपर्क भी किया गया.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया था कि बीजेपी दरअसल आम आदमी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये का ऑफर दे रही है. उनके सात विधायकों को तोड़ने की कोशिश की गई. आतिशी ने कहा था कि सही वक्त आने पर वे ऑडियो क्लिप जारी करेंगे.सूत्रों का कहना है कि इस मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच आतिशी को भी नोटिस भेज सकती है.इस बीच मुख्यमंत्री आवास के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस बिना नोटिस दिए ही मुख्यमंत्री आवास से रवाना हो गई. सीएम ऑफिस के अधिकारी नोटिस लेने को तैयार थे. लेकिन पुलिस के अधिकारी बिना नोटिस दिए ही रवाना हो गए.

आम आदमी पार्टी के आरोपों पर BJP का पलटवार
हालांकि, दिल्ली बीजेपी ने इन आरोपों का खंडन किया है और आम आदमी पार्टी से उन विधायकों के नाम बताने को कहा है, जिनसे कथित तौर पर बीजेपी ने संपर्क किया था. दिल्ली बीजेपी के सचिव हरिश खुराना ने आतिशी को चुनौती दी है कि वह उन विधायकों के नाम का खुलासा करें, जिनसे बीजेपी ने संपर्क किया था. बीजेपी का कहना है कि दरअसल इस तरह के बेतुके आरोपों से आप पार्टी असल मुद्दों से ध्यान भटकाने में लगी है.

शराब घोटाले मामले में ED का केजरीवाल को पांचवां समन
शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए 5वीं बार समन भेजा है. इससे पहले भेजे गए ईडी के समन को मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बदले की कार्रवाई बता दिया था. इससे पहले ईडी ने 17 जनवरी, 3 जनवरी, 21 दिसंबर और 2 नवंबर को दिल्ली सीएम को समन भेजा था, लेकिन वो पेश नहीं हुए थे. ईडी के लगातार समन जारी करने के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि ये सारी प्रक्रिया अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने के लिए की जा रही है. ईडी उन्हें पूछताछ के बहाने बुलाकर गिरफ्तार करना चाहती है. AAP का कहना है कि अगर ईडी को पूछताछ करनी है तो वह अपने सवाल लिखकर केजरीवाल को दे सकती है.

केजरीवाल ने ईडी के समन पर क्या कहा था?
केजरीवाल ने ईडी को भेजी चिट्ठी पर कहा था कि वह हर कानूनी समन मानने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी का ये समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है. उन्होंने इसे राजनीति से प्रेरित बताते हुए वापस लेने की मांग की थी. इससे पहले केजरीवाल ने कहा था कि मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया. मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...