13.1 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: AC में धमाका, बेटे से मिलने पंजाब से आए बुजुर्ग दंपति...

दिल्ली: AC में धमाका, बेटे से मिलने पंजाब से आए बुजुर्ग दंपति की मौत

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के कृष्णानगर इलाके में एक मकान के अंदर आग लगने के कारण से बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई. बुजुर्ग दंपति कुछ दिन पहले ही अपने परिवार से मिलने के लिए दिल्ली आए थे. आशंका जताई जा रही है कि कमरे में आग AC में ब्लास्ट होने की वजह से लगी. घटना के समय दंपति की बहू बाजार गई थी और बेटा दुकान पर था. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर के रहने वाले 80 वर्षीय राजकुमार जैन और उनकी पत्नी 75 वर्षीय कमलेश जैन तीन दिन पहले अपने बेटा और बहू के पास दिल्ली आए थे. बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्ग दंपति एक कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक AC में आग लग गई. इस घटना के बाद बुजुर्ग दंपति की दम घुटने से मौत हो गई.

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड.
पुलिस को पीसीआर पर कृष्णा नगर में आग लगने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस आनन-फानन में 4 फायर ब्रिगेड और 2 एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि जहां आग लगी थी, वहां गेट अंदर से बंद था और धुआं निकल रहा था. इसके बाद तुरंत दरवाजा तोड़ा गया. कमरे के अंदर 80 वर्षीय राजकुमार जैन और उनकी पत्नी कमलेश जैन बेहोशी की हालत में थे. पुलिस ने दोनों को जीटीबी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया.

पूछताछ में पता चला है कि जब ये घटना हुई, उस समय दंपति की बहू घर में मौजूद नहीं थी. वह घटना के समय बाजार गई थी और बेटा गांधी नगर में अपनी दुकान पर था. आग लगने से दो कमरों का सामान जल गया. आशंका जताई जा रही है कि कमरे में AC में ब्लास्ट इसकी वजह हो सकती है. पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच पड़ताल की.

 

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...