9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: तिहाड़ में कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प, कैदी की जेल...

दिल्ली: तिहाड़ में कैदियों के बीच हुई खूनी झड़प, कैदी की जेल नंबर 3 में हत्या

Published on

नई दिल्ली:

एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली तिहाड़ जेल में फिर कैदियों के बीच में खूनी झड़प हुआ, इसमें एक कैदी की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, वह मूलतः शकूरपुर दिल्ली का रहने वाला था। दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। उसके छाती पर नुकीली चीज से वार किया गया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को हॉस्पिटल से ही जानकारी मिली थी। यह वारदात तिहाड़ के जेल नंबर तीन में आज दोपहर 12:30 बजे के आसपास हुआ है। दीपक अंडर ट्रायल कैदी था, 2018 में पश्चिम विहार थाना में दर्ज हत्या के मामले में यह गिरफ्तार होकर तिहाड़ जेल में बंद था।

इस मामले की एक जांच मजिस्ट्रेट के द्वारा की जाएगी। शुरुआती पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि दीपक पर कई कैदियों ने अचानक हमला किया था। जेल के अंदर बनाए गए मेटल के नुकीले हथियार से दीपक पर हमला किया गया। एक आरोपी की पहचान अब्दुल बासिर के रूप में हुई है, जो मूलत अफगानिस्तान का रहने वाला है। वह लाजपत नगर थाना के 2019 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद है।

सेवादार के रूप में काम करता था मृतक
पुलिस ने हत्या के इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। अभी तक इस मामले में कोई गैंगवार का मामला सामने नहीं आया है। मृतक दीपक जेल नंबर 3 में सेवादार के रूप में काम करता था। आरोपी में और मृतक के बीच में सुबह खाना को लेकर विवाद हुआ और जिसकी वजह से बाद में आरोपी ने इस पर जानलेवा हमला कर दिया।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...