15.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के गैंगस्टर ने कराई थी एअर इंडिया क्रू मेंबर की हत्या,...

दिल्ली के गैंगस्टर ने कराई थी एअर इंडिया क्रू मेंबर की हत्या, मामले में दो बदमाश गिरफ्तार

Published on

नोएडा

मृतक एयर इंडिया कर्मचारी

दिल्ली से सटे थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 में स्थित एक जिम के बाहर शुक्रवार को एयर इंडिया के चालक दल के सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पुलिस ने शनिवार को दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की पहचान सूरज मान (32) के तौर पर की गई है, जो एयर इंडिया में कार्यरत था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दिल्ली के गैंगस्टर कपिल मान और उसके भाई ने गैंगस्टर प्रवेश मान के भाई सूरज मान की हत्या की साजिश रची थी। कपिल के जेल जाने के बाद से उसका भाई गिरोह को संचालित कर रहा है। इस घटना में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरीश चंदर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम धीरज मान और मनु है। उनके पास से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस घटना में करीब छह बदमाश शामिल थे। यह हत्या आपसी गैंगवार के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक सूरज भान के चचेरे भाई ने धीरज मान, संजीत, शक्तिमान और उनके कुछ साथियों को नामित करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। मनु आरोपी शक्तिमान का भाई है।

डीसीपी ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस सोसायटी निवासी सूरज मान थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर 104 स्थित एक जिम में व्यायाम करने के बाद अपनी कार में बैठ रहे थे कि तभी एक मोटरसाइकिल से तीन बदमाश और दूसरी मोटरसाइकिल से दो बदमाश आए। उन्होंने सामने से नौ गोलियां चलाईं, जिनमें से पांच गोली सूरज मान को लगीं। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूरज मान मूलरूप से दिल्ली के शाहबाद डेयरी का रहने वाला था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसकी चार साल की एक बेटी भी है। उसका भाई दिल्ली का गैंगस्टर है, जो फिलहाल हत्या के एक मामले में जेल में है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...