9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: स्कूलों को बम से उड़ाने की अफवाह पर सरकार ने जारी...

दिल्ली: स्कूलों को बम से उड़ाने की अफवाह पर सरकार ने जारी की एडवाजरी, दिए ये खास निर्देेश

Published on

नई दिल्ली

आज दिल्ली और उससे सटे नोएडा के कम से कम 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की आज धमकी मिली थी। सभी स्कूलों को उनके आधिकारिक ईमेल पर एक धमकी भरा मेल आया था। जिसके बाद से ही दिल्ली नोएडा के स्कूलों में सनसनी मच गई। जैसे ही पुलिस प्रशासन को इस मामले की जानकारी मिली तो सभी स्कूलों की जांच की गई लेकिन वहां कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। स्कूलों को मिले इस धमकी भरे ईमेल के बाद शिक्षा निदेशालय की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है।

एडवाइजरी में क्या कहा गया ?
दिल्ली सरकार की तरफ से जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया कि 01.05.2024 की सुबह दिल्ली के कुछ स्कूलों को बम धमकी मिलने की घटना के मद्देनजर, यह सलाह दी जाती है कि शिक्षा निदेशालय, जीएनसीटी दिल्ली के अंतर्गत सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त विद्यालयों के स्कूल प्रशासक/प्रबंधक/प्रधानाचार्य यह सुनिश्चित करें कि स्कूल के आधिकारिक ईमेल आईडी पर दिन के किसी भी समय (स्कूल समय से पहले, दौरान या बाद में) प्राप्त ईमेल/संदेशों की समय पर जांच की जाए। यदि कुछ भी अवांछित देखा जाता है, तो उसी के बारे में संबंधित डीडीई (जिला/क्षेत्र) और दिल्ली पुलिस को तुरंत सूचित किया जाना चाहिए। स्कूल अधिकारियों को किसी भी आसन्न खतरों या चुनौतियों की स्थिति में छात्रों की सुरक्षा और सुरक्षा के बारे में उचित उपाय शुरू करने के लिए माता-पिता और संबंधित कानून प्रवर्तन अधिकारियों को समय पर सूचित करना चाहिए।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल करेगी मामले की जांच
दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी महज एक शैतानी थी या फिर कोई गहरी साजिश इसका पता लगाने में दिल्ली पुलिस जुटी हुई है। स्कूलों को बम से उड़ाने का मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मामला दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही इस मामले की आईएस के एंगल से भी जा की जा रही है। एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले के लिए स्पेशल सेल ने जांच के लिए टीम का गठन कर दिया है। साजिश और धमकी जैसे अपराधों के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। जिस ईमेल आईडी से मेल आया था। वो savariim@mail.ru है। इसमें सावरिम एक अरबी शब्द है। इस शब्द का इस्तेमाल आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने कई सालों से अपने वीडियो के प्रचार के लिए करता आ रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...