12.9 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeराष्ट्रीयउमर खालिद मामले की सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने खुद...

उमर खालिद मामले की सुनवाई से दिल्ली हाईकोर्ट के जज ने खुद को किया अलग, जानें क्या है मामला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस अमित शर्मा ने यूएपीए मामले में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र उमर खालिद की जमानत याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया है. यह मामला फरवरी 2020 में दिल्ली में हुए दंगों से जुड़ा हुआ है.

इस मामले पर जस्टिस प्रतिभा एम सिंह और जस्टिस दीपक शर्मा की बेंच के समक्ष सुनवाई होनी थी. जस्टिस सिंह ने कहा कि अब यह मामला अन्य बेंच के पास जाएगा, जिसमें जस्टिस अमित शर्मा नहीं होगे. इस मामले पर अब 24 जुलाई को सुनवाई होगी. उमर खालिद को सितंबर 2020 में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था.

यह दिल्ली हाईकोर्ट में खालिद की दूसरी जमानत याचिका है. उन्होंने इससे पहले 2022 की शुरुआत में अदालत का रुख किया था. इस मामले में जमानत दिए जाने से इनकार करने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया था.

बता दें कि 18 अक्तूबर 2022 को दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल और जस्टिस रजनीश भटनागर की पीठ ने खालिद को जमानत देने से इनकार कर दिया था. 52 पेज के फैसले में पीठ ने खालिद के भाषणों की जांच की थी.

50 से अधिक लोगों की हिंसा में हुई थी मौत
फरवरी 2020 में दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भीषण दंगे हुए थे. उन दौरान हुई हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा सैकड़ों लोग भी दंगों में हुई हिंसा में घायल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, इन दंगों में लोगों की जान जाने के साथ साथ करोड़ों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था.

 

Latest articles

छत्तीसगढ़ में पारंपरिक डिग्रियों से ‘ग्लोबल करियर’ की ओर युवा: 36 कॉलेज बनेंगे ‘उत्कृष्टता केंद्र’, लोकल शोध को मिलेगी ग्लोबल पहचान

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य को खनिज और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ अब एक वैश्विक...

बुजुर्गों की तीर्थाटन की मनोकामना को साकार कर रही सरकार, सीएम भजनलाल शर्मा ने सोमनाथ यात्रा ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार शाम जयपुर के दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन...

पंजाब में 1 जुलाई से शुरू होगी ‘मांवा-धीयां सत्कार योजना’, महिलाओं को मिलेंगे हर माह 1000 और ₹1500

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज एक बड़ी ऐतिहासिक घोषणा करते...

More like this

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

एनएचपीसी ओएफएस: केंद्र सरकार 71 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेचेगी 6% तक हिस्सेदारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के ऑफर फॉर सेल (OFS) की शुरुआत के साथ ही...

भारतीय वायुसेना का बढ़ेगा दबदबा, DRDO के साथ मिलकर किया रुद्रम-II मिसाइल का सफल परीक्षण

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO और भारतीय वायु सेना मंगलवार...