13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: अंजलि को गाड़ी के नीचे घसीटने वालों पर चलेगा मर्डर केस,...

दिल्ली: अंजलि को गाड़ी के नीचे घसीटने वालों पर चलेगा मर्डर केस, केंद्रीय गृह मंत्रालय सख्त

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली के चर्चित कंझावला केस के आरोपियों पर अब धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से यह निर्देश जारी किया गया है। इसके अलावा मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को रास्ते में पड़ने वाली 3 पीसीआर और 2 पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड करने के भी आदेश दिए हैं। मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, सीनियर पुलिस अधिकारी शालिनी सिंह की रिपोर्ट में सबकी लापरवाही पाई गई है। इस रिपोर्ट के आधार पर गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को कड़े निर्देश जारी किए हैं। आपको बता दें कि नए साल पर कंझावला में अंजलि की मौत की खबर ने सबको शॉक में डाल दिया था।

डीसीपी को कारण बताओ नोटिस, जवाब संतोषजनक न होने पर एक्शन
मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई है कि इस एरिया को सुपरवाइज करने वाले पुलिस अधिकारियों ने मामले को सही तरीके से नहीं संभाला है। एरिया के डीसीपी को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात की गई है। अगर उनका जवाब संतोषजनक नहीं आता है या जवाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ नियमों के मुताबिक एक्शन लिया जाए। गृह मंत्रालय की ओर से दिल्ली पुलिस कमिश्नर को निर्देश जारी किए गए हैं कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाए। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि पुलिस की ओर से इस केस को पूरी मुस्तैदी के साथ लड़ा जाए।

हर 15 दिन में गृह मंत्रालय भेजी जाए रिपोर्ट
गृह मंत्रालय ने पुलिस कमिश्नर को यह भी निर्देश जारी किए हैं कि इस मामले की हर 15 दिन में रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाए, ताकि इस मामले के हर पक्ष पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा दिल्ली पुलिस को यह भी निर्देश जारी किए गए हैं कि दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए और भयमुक्त माहौल कायम किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाएं ना दोहराई जा सकें।

गुजरात से आए फरेंसिक एक्सपर्ट
गुरुवार को गुजरात से दिल्ली नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी टीम ने केस से जुड़े सबूत, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य सैंपल इकठ्ठा किए। क्रेन को मंगवाकर बलेनो कार को थोड़ा ऊपर उठाकर नीचे के हिस्से को चेक किया गया। इस दौरान वीडियोग्राफी भी की गई। टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि यह महज एक हादसा था या फिर जान बूझकर इस वारदात को अंजाम दिया गया। आखिर कैसे हादसे के बाद एक युवती गाड़ी के नीचे फंस गई जो 13 किलोमीटर तक सड़क पर गाड़ी के साथ ही घसीटती रही।

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...