8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा बिहार शराब कांड का मास्टर...

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा बिहार शराब कांड का मास्टर माइंड रामबाबू महतो

Published on

नई दिल्ली

बिहार जहरीली शराब कांड में करीब 80 लोगों की मौत के बाद से फरार मास्टरमाइंड रामबाबू महतो को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके में बिहार के सारण में हुए शराब कांड के मास्टर माइंड रामबाबू महतो (35) को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बारे में कहा है कि सरकार इस पूरे मामले पर पैनी नजर बनाए हुए है। राज्य के ज्यादातर लोग शराबबंदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि जहरीली शराब कांड पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

आरोपी रामबाबू के खिलाफ बिहार में सात से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। बिहार शराब कांड पर पुलिस कार्रवाई तेज होने के बाद वह फरार होकर दिल्ली में छुप गया था। रामबाबू महतो के बारे में दिल्ली पुलिस अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी रामबाबू को छापेमारी कर दबोच लिया। दिल्ली पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस के साथ आगे की कार्रवाई कर रही है।

जानकारी के मुताबिक बिहार के सारण जिले में आरोपी रामबाबू महतो ने शराबबंदी कानून को धता बताते हुए केमिकल डालकर नकली शराब तैयार कर उसका कारोबार शुरू कर दिया था। छपरा में नकली शराब बनाने के आरोपी राम बाबू महतो की गिरफ्तारी की सूचना बिहार पुलिस को दे दी गई है। बिहार पुलिस जल्द ही आरोपी राम बाबू को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है।

बिहार के छपरा में बीते दिनों जहरीली शराब पीने से 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके साथ ही शराब के बुरे असर के चलते कई लोगों के आंखों की रोशनी भी चली गई थी। इस घटना के बाद बिहार पुलिस ने सारण, मुजफ्फरपुर, सिवान, बेगूसराय वगैरह कई जिलों में नकली शराब के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। बिहार पुलिस से इस मामले में दर्जन भर से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इसके बीच सारण जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड रामबाबू महतो फरार हो गया था। इस मामले के सामने आने के बाद सरकार ने सारण में इसुआपुर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी समेत एक और पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया था।

मुआवजा को लेकर Politics जारी
बिहार शराब कांड के सामने आने के बाद मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर विपक्ष ने सीएम नीतीश कुमार पर सड़क से सदन तक हमला बोला हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सदन में साफ कर दिया है कि सरकार मुआवजा नहीं देगी। उन्होंने कहा था कि पीएगा तो मरबे करेगा। उन्होंने बिहार में शराबबंदी कानून का हवाला देते हुए कहा था कि वह कानून तोड़ने वालों के साथ कोई दया नहीं दिखाएंगे।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...