14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयसाक्षी के हत्यारे साहिल के खिलाफ 640 पेज की चार्जशीट दिल्ली पुलिस...

साक्षी के हत्यारे साहिल के खिलाफ 640 पेज की चार्जशीट दिल्ली पुलिस ने की दाखिल, किन बातों का है जिक्र

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस ने 28 मई को शाहबाद डेरी इलाके में सरेआम 16 वर्षीय लड़की की बर्बर तरीके से हत्या करने वाले साहिल के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। अदालत के सूत्रों ने बताया कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 12 (किसी बच्चे का यौन उत्पीड़न करने की सजा) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धाराओं के तहत मंगलवार को पॉक्सो अदालत के समक्ष 640 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया गया। आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या), 354 ए (यौन उत्पीड़न के लिए सजा) और 509 (किसी महिला की गरिमा का अपमान करने के इरादे से किया गया कृत्य, हाव-भाव) के साथ शस्त्र अधिनियम के प्रावधानों के तहत आरोप लगाए गए हैं।

यह खौफनाक हत्या सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई और फुटेज में दिखा है कि लड़के ने लड़की पर कम से कम 20 बार चाकू से वार किया, जबकि कई लोग वहां से गुजरे लेकिन कोई उसे बचाने के लिए आगे नहीं आया। हत्यारे ने चाकू से हमला करने के अलावा कंक्रीट स्लैब से वार कर उसके सिर को कुचल दिया।

पुलिस अधिकारियों ने कहा था कि शव पर चोट के 34 निशान थे और उसकी खोपड़ी टूटी हुई थी। विशेष पॉक्सो अदालत द्वारा एक जुलाई को आरोपपत्र का संज्ञान लिए जाने की संभावना है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और 29 मई को उसकी रिश्तेदार द्वारा उसके पिता को फोन किए जाने के बाद उसे उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया । वहां चिकित्सकीय जांच के बाद, साहिल को एक जून की देर शाम राष्ट्रीय राजधानी लाया गया।

आरोपी को अगले दिन एक मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिसने पुलिस को दो दिनों के लिए हिरासत में पूछताछ की अनुमति दी। बाद में आरोपी की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच से पता चला कि आरोपी और पीड़िता रिश्ते में थे लेकिन उनके बीच अक्सर झगड़ा होता था। दोनों में 27 मई को झगड़ा हुआ, जिसके बाद साहिल ने बदला लेने का फैसला किया और अगले दिन उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...