10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयअमित शाह के 'एडिटेड' वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया हैंडल्स...

अमित शाह के ‘एडिटेड’ वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया हैंडल्स को जारी करेगी नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस उन सभी सोशल मीडिया हैंडल्स को नोटिस भेजेगी, जिन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए वीडियो को अपलोड या शेयर किया है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है. अमित शाह से संबंधित कथित वीडियो में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षण खत्म करने की मांग की गई है.

भारतीय जनता पार्टी की शिकायत के बाद रविवार को केस दर्ज किया गया और पुलिस ने कथित रूप से छेड़छाड़ किए गए वीडियो को अपलोड करने वाले अकाउंट्स की डीटेल्स के लिए सोशल मीडिया कंपनियों X और फेसबुक से जानकारी मांगी है.

आरक्षण पर बयान से जुड़ा है वीडियो
बीजेपी के मुताबिक तेलंगाना में मुसलमानों के लिए 4 फीसदी ‘असंवैधानिक’ आरक्षण को हटाने पर चर्चा करने वाले अमित शाह के एक पुराने वीडियो को हाल ही में लोकसभा चुनाव रैली के दौरान आरक्षण खत्म करने का आह्वान करते हुए गलत तरीके से एडिट किया गया.कांग्रेस की राज्य इकाइयों के ऑफिसियल हैंडल सहित कई सोशल मीडिया अकाउंट्स ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया, “अगर बीजेपी सरकार दोबारा बनी तो ओबीसी और एससी/एसटी आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा.”

तेलंगाना कांग्रेस ऑफिस को नेटिस देगी पुलिस
दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों की एक टीम आज तेलंगाना पहुंचेगी और तेलंगाना में कांग्रेस कार्यालय को नोटिस देगी. सूत्रों ने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करने वाले कांग्रेस पदाधिकारियों को भी पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर सकती है.मामले में आगे की कार्रवाई पर चर्चा के लिए आज दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर में एक हाई लेवल मीटिंग हुई.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...