18.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद की जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई...

दिल्ली दंगा मामला: उमर खालिद की जमानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए की मंजूर

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली दंगा मामले में साजिश और अंजाम देने के आरोपी उमर खालिद की ज़मानत अर्जी सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए मंजूर कर ली है. अब चार हफ्ते बाद यानी अगले महीने सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई. जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की पीठ ने कहा कि इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है. अदालत को हर सबूत बारीकी से जांचने होंगे. तब तक ये कार्यवाही हो जाएगी. हम चार हफ्ते बाद सुनवाई करेंगे.उमर खालिद को 2020 के दिल्ली दंगों के पीछे कथित बड़ी साजिश के मामले में गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था.

पिछली सुनवाई में उमर खालिद की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी थी कि यह आदमी दो साल और ग्यारह महीने से न्यायिक हिरासत में है. लिहाजा वह कौन सा शपथ पत्र दायर करें? यह एक जमानत याचिका है. कोर्ट ने आज सुनवाई के दौरान बता दिया कि खालिद की दलील सुनने के बाद चार्जशीट का अध्ययन भी लाजिमी है. यह सब होने के बाद ही अगली सुनवाई होगी.

मई में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया था. दरअसल खालिद की जमानत याचिका पर छह हफ्तों के भीतर जवाब मांगते हुए यह नोटिस जारी किया गया था. इसके बाद 12 जुलाई को इस मामले को अदालत के समक्ष लाया गया लेकिन मामले की सुनवाई स्थगित हो गई थी. दिल्ली पुलिस ने हलफनामे के जवाब को लेकर और समय मांगा था.

50 से अधिक लोगों की मौत
वो फरवरी 2020 का महीना था. दिल्ली के उत्तर पूर्वी इलाके में भीषण दंगे हुए थे. उन दौरान हुई हिंसा में 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी. इसके अलावा सैकड़ों लोग भी दंगों में हुई हिंसा में घायल हुए थे. पुलिस के मुताबिक, इन दंगों में लोगों की जान जाने के साथ साथ करोड़ों रुपये की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...