10.8 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: घर में घुस आए लुटेरे, बुजुर्ग ने किया लूट का विरोध...

दिल्ली: घर में घुस आए लुटेरे, बुजुर्ग ने किया लूट का विरोध तो बदमाशों ने उतार दिया मौत के घाट

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के जैतपुर में लूटने आए बदमाशों का विरोध करने पर बुजुर्ग की हत्या कर दी गई. घटना मीठापुर थाना क्षेत्र की है. घर में लूट के इरादे से बदमाश घुसे थे जिसके बाद बुजुर्ग ने बदमाशों का विरोध किया.इसके बाद लुटेरों ने चाकू घोंप कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया. मृतक बुजुर्ग की पहचान 63 साल के दयाराम यादव के रूप में हुई है. मृतक दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कंपनी में सुपरवाइजर का काम करते थे.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. दयाराम पर चाकू से हमला किए जाने के बाद परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.इस घटना के बाद मीठापुर इलाके में सनसनी फैल गई. लोग पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं क्योंकि स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में पुलिस हाई अलर्ट पर है. हत्या की इस वारदात के बाद लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में कभी पुलिस की पेट्रोलिंग नहीं होती है.

वहीं इस घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी ने बताया कि चोरी के इरादे से दयाराम यादव के घर में कुछ बदमाश घुसे थे और इस दौरान जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनको चाकू मार दिया जिससे उनकी मौत हो गई.उन्होंने कहा कि पुलिस की चार-पांच टीम इस मामले को सुलझाने के लिए लगाई गई है. हम जल्द बदमाशों तक पहुंचेंगे और उन्हें गिरफ्तार करेंगे.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...