8.5 C
London
Sunday, March 22, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्‍ली: डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने...

दिल्‍ली: डिवाइडर पर सो रहे छह लोगों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, चार की मौत

Published on

नई दिल्‍ली

राजधानी के सीमापुरी इलाके में देर रात तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला। डीटीसी डिपो रेडलाइट पार करते वक्‍त, ट्रक डिवाइडर पर सो रहे लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। बुधवार सुबह 1.51 बजे हुई घटना में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हैं। दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। एक व्‍यक्ति को अस्‍पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया। अस्‍पताल में इलाज के दौरान एक अन्‍य की मौत हो गई। दो घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके ट्रक की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं।

तेज रफ्तार के कहर में जान गंवाने वालों के नाम
दिल्‍ली पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 52 साल के करीम, 45 वर्षीय राहुल, 38 वर्षीय शाह आलम और 25 साल के छोटे खान के रूप में हुई है। 30 साल के प्रदीप और 16 वर्षीय मनीष घायल हैं।

Latest articles

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...

भोपाल सहित प्रदेशभर में मनाई गई ईद-उल-फितर, मस्जिदों में अदा हुई नमाज

भोपाल: पवित्र महीने Ramadan के 30 रोजे पूरे होने के बाद शनिवार को Eid al-Fitr...

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

नवरात्रि के चौथे दिन माँ कूष्मांडा का पूजन, हनुमान चालीसा एवं श्री गुरु गीता का सामूहिक पाठ आयोजित

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम...

More like this

ईरान-अमेरिका टकराव: दोनों देशों ने जताया जीत का दावा, बढ़ा वैश्विक तनाव

वॉशिंगटन/तेहरान: Donald Trump और ईरान के नेताओं के बीच जारी बयानबाज़ी ने दुनिया की चिंता...

ट्रंप की दहाड़: ‘ईरान के साथ कोई सीजफायर नहीं!’ चीन और जापान को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात कि मच गई खलबली

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का एक ताजा बयान इस वक्त पूरी दुनिया में चर्चा...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...