12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: छोटी सी बहस... और 16 साल के छात्र ने स्कूल गार्ड...

दिल्ली: छोटी सी बहस… और 16 साल के छात्र ने स्कूल गार्ड पर कर दिया हमला

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में एक छात्र के गार्ड पर हमला करने का मामला सामने आया है. गार्ड का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने लेट होने पर छात्र को स्कूल के गेट पर रोक लिया था. मामला तिलक नगर के सरकारी स्कूल का है. दरअसल, पुलिस के पास बुधवार सुबह सवा आठ बजे फोन आया. फोन करने वाले ने बताया कि किसी ने स्कूल के चौकीदार को मारा है, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया.

शुरुआती जांच में सामने आया कि 2 दिन पहले स्कूल के 32 वर्षीय गार्ड विजय कुमार का 10वीं क्लास के छात्र से विवाद हुआ था. गार्ड ने छात्र को देर से आने के कारण गेट पर ही रोक लिया था. बुधवार को 16 साल के छात्र ने इसका बदला ले लिया.छात्र ने स्कूल गार्ड को किसी चीज से मारा, जिससे उसे मामूली चोट आई. प्राथमिक इलाज के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. वहीं, हमला करने वाले छात्र की काउंसलिंग की जा रही है. पुलिस के मुताबिक चोट के असर को देखते हुए कानूनी तौर पर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

इससे मिलता जुलता मामला 26 अगस्त को उत्तर प्रदेश मऊ जिले में सामने आया था. यहां तीन छात्रों ने ही अपने टीचर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. घटना रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव की थी.

शिक्षक पंकज यादव ने अनुशासनहीनता के आरोप में कई महीने पहले एक दिन के लिए छात्र को विद्यालय से निष्कासित कर दिया था. इसी बात से नाराज छात्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर टीचर के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया.जब तीन छात्र मिलकर शिक्षक की पिटाई कर रहे थे, उसी दौरान मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया.

अध्यापक पंकज यादव अपने परिवार के साथ कार से घर आ रहे थे तभी उनके साथ यह घटना हुई थी. इस पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी ने बताया था कि मामला रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव का है.

 

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज, कहा- ये मामला सुनवाई योग्य नहीं है

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन को अब सुप्रीम झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट...