10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: नकली TTE बनकर मासूम लोगों को बनाते थे शिकार, क्राइम ब्रांच...

दिल्ली: नकली TTE बनकर मासूम लोगों को बनाते थे शिकार, क्राइम ब्रांच ने गैंग का किया भंडाफोड़

Published on

नई दिल्ली

क्राइम ब्रांच के सेंट्रल रेंज की पुलिस टीम ने भोले भाले लोगों को निशाना बनाकर और नकली TTE बनकर चीटिंग करने और लूटपाट करने वाले एक शातिर गैंग का खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी पहचान संतोष, आशुतोष कुमार और अफरोज अंसारी के रूप में हुई है। यह सभी बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले हैं। इनके पास से 22 मोबाइल, 25 क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए हैं। इनकी गिरफ्तारी से 11 मामलों का खुलासा किया गया है।

कंफर्म टिकट के नाम पर करते थे ठगी
एडिशनल सीपी संजय भाटिया ने बताया कि ASI उमेश कुमार को एक इनफार्मेशन मिली थी। इस गैंग के बारे में की रेलवे पैसेंजर को टारगेट करने वाला एक चीटिंग की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। उन्हें रेलवे का कंफर्म टिकट के बहाने टारगेट करते हैं। उस सूचना पर डीसीपी राकेश पावरिया की देखरेख में एसीपी पंकज अरोड़ा, इंस्पेक्टर सुनील भारद्वाज की टीम ने पूरी जानकारी इकट्ठा की और फिर एक आरोपी को गुरुग्राम के इफको चौक के पास से ट्रैक किया।

ऐसे फंसाते थे लोगों को जाल में
पूछताछ में पता चला कि यह मेट्रो के अंदर घूमते थे और जो लोग ट्रेन से बिहार जाने वाले लग रहे थे। उन्हें अपनी बातों में फंसाकर उन्हें कंफर्म टिकट का भरोसा दे करके चीटिंग करते थे। इनको लोगों के बैग से जो डेबिट कार्ड मिलता, उसका पिन नंबर पीड़ित के पॉकेट डायरी में लिखे गए पीन का इस्तेमाल करके कैश भी निकाल लेते थे।

संतोष की निशानदेही पर उसके सहयोगी अफरोज और आशुतोष को भी डाबड़ी इलाके से पकड़ा गया। जो एटीएम से कैश निकालते हुए सीसीटीवी में कैद हुआ था। इसके पास से अलग-अलग बैंक के 11 मोबाइल और दो पैन कार्ड बरामद किए गए। इस गैंग की गिरफ्तारी से 11 मामलों का खुलासा करने का पुलिस ने दावा किया है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...