14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दोस्त के...

दिल्ली: नाबालिग लड़की के साथ तीन युवकों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ पार्क में बैठी थी पीड़िता

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की घटना सामने आई है. इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एक आरोपी अभी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है. आरोपी लड़की के जानने वाले बताए जा रहे हैं. फिलहाल इसकी जांच चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के शाहबाद एरिया में स्थित पार्क में 27 जून की रात पीड़िता अपने दोस्त के साथ गई थी. जब लड़की पार्क में बैठी हुई थी, उसी दौरान तीन लड़के वहां पहुंचे. तीनों ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए.

इसके बाद पीड़िता अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की पूरी जानकारी दी. परिजन लड़की को लेकर तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और वारदात को लेकर शिकायत दर्ज कराई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की

पुलिस ने केस दर्ज कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़ित लड़की की उम्र तकरीबन 16 साल है. उसके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस लड़की के दोस्त की भी तलाश कर रही है. पुलिस ये भी पता लगा रही है कि आरोपी पहले से क्या लड़की को जानते थे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...