12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयभगवा का दिखा पूरा दम, तीन सीटें निकाल ले गया ABVP, सिर्फ...

भगवा का दिखा पूरा दम, तीन सीटें निकाल ले गया ABVP, सिर्फ VP पोस्ट से NSUI को करना पड़ा संतुष्ट

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली विश्वविद्यालय में हुए छात्रसंघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। केंद्रीय पैनल के चार पदों के लिए वोटिंग हुई थी। वहीं तीन पदों पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है तो वहीं उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई ने जीत दर्ज की है। एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव संयुक्त और सचिव पद पर जीत दर्ज की है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनावों में हमेशा एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच सीधी टक्कर देखने को मिली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के लिए 24 उम्मीदवार मैदान में हैं। इससे पहले चुनाव 2019 में हुए थे। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 और 2021 में चुनाव नहीं कराए जा सके थे, जबकि 2022 में भी चुनाव नहीं हुआ था।

चुनाव के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रोफेसर चंद्रशेखर ने बताया कि इन चुनावों में 42 प्रतिशत मतदान हुआ। चुनाव में करीब एक लाख छात्र वोटर थे। इससे पहले 2019 में हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव में मतदान प्रतिशत 39.90 रहा था जबकि 2018 और 2017 में मतदान प्रतिशत क्रमश: 44.46% और 42.8 फीसदी रहा था।

केंद्रीय पैनल के लिए 52 कॉलेज और विभागों में चुनाव ईवीएम के माध्यम से कराए गए, जबकि कॉलेज संघ चुनावों के लिए मतदान कागजी मतपत्र पर हुआ। फीस वृद्धि, किफायती आवास का अभाव, कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान सुरक्षा और मासिक धर्म अवकाश चुनाव में छात्रों के लिए मुख्य मुद्दे रहे। एबीवीपी, एनएसयूआई, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थित ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SFI) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी लेनिनवादी (CPI-ML) समर्थित ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (AISA) ने सभी चार पदों के लिए उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है।

आखिरी बार हुए थे 2019 चुनाव
एबीवीपी ने 2019 दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में चार पदों में से तीन पर जीत दर्ज की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकतर कॉलेजों और संकायों के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय मुख्य प्रतिनिधि निकाय है। हर कॉलेज का अपना अलग छात्र संघ भी है, जिसके लिए हर साल चुनाव होता है। एबीवीपी की ओर से तुषार डेढ़ा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार थे और उन्होंने जीत हासिल कर ली है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...