10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: जाफराबाद में सरेआम युवक की हत्या, स्कूटी सवार के गर्दन और...

दिल्ली: जाफराबाद में सरेआम युवक की हत्या, स्कूटी सवार के गर्दन और पेट में चाकू से किए कई वार

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में नजीर उर्फ नन्हे नाम के 35 साल के युवक की सरेआम चाकू मार कर हत्या कर दी गई. वारदात रविवार शाम 7 बजे की है. हत्यारों ने नजीर के घर से महज 200 मीटर पहले गली में उसको पकड़ लिया और लोगों के सामने गर्दन और पेट में चाकू से एक साथ कई वार कर दिए.

स्कूटी से घर जा रहा था नजीर
पुलिस के मुताबिक नजीर उर्फ नन्हे शाम सात बजे के करीब स्कूटी से अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी उसके घर के पास वाली गली में कुछ लड़कों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया. आसपास लोग मौजूद थे, लेकिन हमलावरों ने एक मिनट के अंदर ही नजीर पर गले और पेट में चाकू से कई वार किए. इससे पहले की आसपास के मौजूद लोग कुछ समझ पाते आरोपी नजीर को खून से लथपथ छोड़ के मौके से भाग निकले. अस्पताल ले जाते वक्त नजीर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया.

मृतक नजीर पर दर्ज थे कई मामले
पुलिस ने बताया की नजीर जफराबाद थाने का घोषित बदमाश था और उस पर लूट और हत्या की कोशिश के कई मामले दर्ज थे. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस को आशंका है की हत्या की वजह आपसी रंजिश हो सकती है. क्योंकि आरोपी नजीर का इंतजार गली मे पहले से ही कर रहे थे.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...