8.7 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली की वॉन्टेड लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, इस...

दिल्ली की वॉन्टेड लेडी डॉन अनु धनखड़ नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार, इस गैंगस्टर के लिए करती है काम

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वॉन्टेड लेडी डॉन अनु धनखड़ को नेपाल बोर्डर से गिरफ्तार कर लिया. अनु धनखड़ अमेरिका में छुपकर बैठे गैंगस्टर हिमांश भाऊ के लिए काम करती है. कुछ लोगों का दावा है कि वो हिमांशु की गर्लफ्रेंड है. काफी समय से दिल्ली पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के मुताबिक, अनु धनखड़ ने ही पश्चिमी दिल्ली के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में हनी ट्रैप करके हत्या करवाई थी. जानकारी के मुताबिक, लेडी डॉन अनु अमेरिका में मौजूद कुख्यात गैंगस्टर हिमांशु भाऊ के लिए काम करती है.

पुलिस के अनुसार, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को गुजरात की साबरमती जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का विरोधी माना जाता है. दोनों के गैंग एक दूसरे के दुश्मन हैं. बताया जाता है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर्स को खत्म करने के लिए ही गैंगस्टर हिमांशु भाऊ ने लेडी डॉन अनु धनखड़ को अपने गैंग में शामिल किया था.

कौन है हिमांशु भाऊ?
मुरथल के गुलशन ढाबे पर नीतू डाबोडिया गैंग से शूटर और शराब कारोबारी सुंदर मलिक की हत्या की जिम्मेदारी भाऊ गैंग ने ली थी, जिसका सरगना हिमांशु भाऊ है. वो अमेरिका में बैठकर हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों में अपना गैंग चला रहा है और इसमें हरियाणा के कई गैंग उसका साथ दे रहे हैं. इस गैंग के मुख्य सरगना काला खर्मपुर हिसार, नीरज फरीदपुर और सौरभ गिडोली गुरुग्राम हैं. पुलिस सूत्रों की मानें तो ये सभी गैंगस्टर अब अमेरिका में हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को अपनी गैंग में जोड़ते हैं.

कैसे चर्चा में आया था भाऊ गैंग?
गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की क्राइम कुंडली काफी पुरानी है. हिमांशु ने सबसे पहले गोहाना में हलवाई मातूराम की दुकान पर फायरिंग कर करोड़ों रुपये की फिरौती वसूलने में नाम आया था. यही पहला मामला था, जिसमें भाऊ गैंग चर्चा में आया था. उसके बाद से भाऊ गैंग का नाम कई संगीन वारदातों को अंजाम देने में आ चुका है तो कई ऐसे मामले हैं, जिनमें खुद भाऊ गैंग सामने आकर इसकी जिम्मेदारी लेता रहता है.

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...