15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहोटल मालिक के साथ कमरे में गई थी दिव्या, हत्या के बाद...

होटल मालिक के साथ कमरे में गई थी दिव्या, हत्या के बाद कंबल में लपेट कर बाहर निकाली डेडबॉडी, CCTV में खुलासा

Published on

गुरुग्राम

गैंगस्टर संदीप गाडोली की प्रेमिका और मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के बाद की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। गुरुग्राम सिटी प्वांइट होटल के दो कर्मी दिव्या की डेडबॉडी को कंबल में लपेटकर ले जा रहे हैं। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि दिव्या पाहुजा होटल के मालिक अभिजीत सिंह को हनीट्रैप करने के बाद ब्लैकमेल कर रही थी। दिव्या को गोली सिटी प्वाइंट होटल के मालिक अभिजीत सिंह ने मारी। पुलिस की पूछताछ में होटल मालिक ने अपने गुनाह को कबूल किया है।

18 घंटे बाद निकली डेडबॉडी
पुलिस की तरफ कब्जे में ली गई फुटेज और जांच में सामने आया है कि दिव्या होटल के मालिक अभिजीत सिंह के साथ 2 जनवरी को होटल पहुंची थी। दोनों होटल की सीसीटीवी के हिसाब सुबह 4:18 बजे होटल में दाखिल हुए थे। इस दौरान उनके साथ एक युवक और था। रिसेप्शन पर बातचीत के बाद तीनों आगे चले जाते हैं। पुलिस को एक और फुटेज मिली है। यह दो जनवरी की रात 10:44 बजे की है। इसमें दो युवक एक कंबल में लिपटे शव को उठाकर और घसीटते हुए ले जा रहे हैं। युवक होटल के बाहर शव को ले जाकर फिर नीले रंग की BMW में की डिग्गी में रखते हैं।

गैंगस्टर की बहन ने जताई साजिश की आंशका
दिव्या पाहुआ की हत्या में गैंगस्टर की बहन सुदेश कटारिया और भाई बह्मप्रकाश ने साजिश बताई है। दिव्या पाहुजा गैंगस्टर संदीप गाडोली की हत्या की एकमात्र चश्मदीद थी। दिव्या की बहन नैना के अनुसार दो जनवरी की सुबह तक उसकी बात हुई थी। रात होने के बाद नंबर नॉट रीचेबल हो गया था। यह भी सामने आया है कि दिव्या पाहुजा होटल मालिक अभिजीत सिंह के साथ घूमने के निकली थी।

रिसेप्शन की लाइटें बंद कीं
पुलिस ने हाेटल के कमरा नंबर 111 से एक चुन्नी भी कब्जे में ली है। जिस पर काफी खून लगा हुआ था। इतना ही नहीं एफएसएल की टीमों ने वारदात के स्थान से काफी चीजें कब्जे में मिली हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि होटल में जब दिव्या की डेडबॉडी को बाहर लाया गया तब हाेटल के रिसेप्शन की लाइटें भी बंद की गई थीं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...