9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीय1 रुपये का डोनेशन भारतीय सेना के लिए… Whatsapp पर आ रहा...

1 रुपये का डोनेशन भारतीय सेना के लिए… Whatsapp पर आ रहा मैसेज फेक है, सरकार ने बताई सच्‍चाई

Published on

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना एक्‍शन में जुट गई है। बॉर्डर पर पाकिस्‍तानी सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। इस बड़े घटनाक्रम के बहाने साइबर अपराधी और धोखेबाज अपनी रोटियां सेंकने में जुट गए हैं। वो वॉट्सऐप पर लोगों को भ्रामक और झूठे मैसेज भेज रहे हैं। इन मैसेजों में भारतीय सेना के लिए डोनेशन की अपील की जा रही है। धोखेबाज कह रहे हैं कि 1 रुपये से लेकर कितना भी डोनेशन किया जा सकता है। यह रकम भारतीय सेना को आधुनिक बनाने और उनके कल्‍याण में खर्च की जाएगी। इस मैसेज की सच्‍चाई से सरकार ने पर्दा हटाया है।

क्‍या मैसेज आ रहा वॉट्सऐप पर
वॉट्सऐप पर आ रहा मैसेज कहता है कि अभ‍िनेता अक्षय कुमार के सुझाव के बाद मोदी सरकार ने एक और अच्‍छा फैसला किया है। दावा किया गया है कि कैबिनेट मीटिंग के बाद मोदी सरकार ने एक बैंक अकाउंट खोला है। यह अकाउंट भारतीय सेना को आधुनिक बनाने और युद्ध में घायल या शहीद हुए सैनिकों की मदद के लिए खोला गया है। मैसेज कहता है कि भारतीय सेना के लिए रोजाना 1 रुपये का डोनेशन काफी है। मैसेज यह भी कहता है कि अकाउंट में जो भी पैसा जमा होगा, उससे सेना और पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए हथ‍ियार खरीदे जाएंगे। मैसेज के आखिर में कैनरा बैंक की एक अकाउंट डिटेल शेयर करते हुए दावा है कि अकाउंट आर्मी वेलफेयर से जुड़ा है।

क्‍या है वॉट्सऐप मैसेज की सच्‍चाई
सरकार ने इस वॉट्सऐप मैसेज को गुमराह करने वाला बताया है। सरकार का कहना है कि मैसेज में जिस बैंक अकाउंट का जिक्र है, वह उसका मतलब सेना को आधुनिक बनाने से नहीं है। ना ही ह‍थियारों की खरीद से इस बैंक अकाउंट का कोई संबंध है। सरकार का कहना है कि आर्म्‍ड फोर्सेज बैटल कैजुअलटी वेलफेयर फंड को सैनिकों के परिवारों को फौरन आर्थिक सहायता देने के लिए खोला गया है। ऐसे सैनिक जो सैन्‍य ऑपरेशनों में अपनी जान बलिदान करते हैं या घायल हो जाते हैं।

पहलगाम हमले के बाद आ रहा मैसेज
पीआईबी पर मौजूद जानकारी के अनुसार, यह मैसेज कुछ साल पहले भी वायरल हुआ था और अब एक बार फ‍िर वॉट्सऐप पर लोगों के पास पहुंच रहा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगों में जिस तरह का गुस्‍सा है, उसे देखकर शायद कुछ धोखेबाज इसका फायदा उठाना चाहते हैं। अगर आपको भी ऐसा कोई मैसेज आता है, तो उसे इग्‍नोर करें। अपने करीबियों को भी ऐसे मैसेज से सचेत रहने के लिए कहें।

Latest articles

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...

पुराने शहर में भारी तनाव: आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस का बल प्रयोग

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर इलाके में एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती के...

रचना नगर अंडरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव

भोपाल। राजधानी के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित रचना नगर अंडरब्रिज के पास बुधवार सुबह...

करोंद की चार मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची केएफसी आउटलेट

भोपाल। राजधानी के करोंद इलाके में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...