12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयडीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए बनाई नई राइफल, AK-203 प्रोजेक्ट अटका

डीआरडीओ ने भारतीय सेना के लिए बनाई नई राइफल, AK-203 प्रोजेक्ट अटका

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन (DRDO) के हैदराबाद स्थित आर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैबलिशमेंट (ARDE) ने भारतीय सेना के लिए नई असॉल्ट राइफल लॉन्च की है. इस राइफल का नाम है उग्रम (Ugram Assault Rifle). यह 7.62x51mm कैलिबर की राइफल है. जिसका वजन चार किलोग्राम से कम है. रेंज 500 मीटर है.

आर्मामेंट एंड कॉम्बैट इंजीनियरिंग के डायरेक्टर जनरल शैलेंद्र गडे ने बताया कि कुछ महीनों पहले जनरल स्टाफ क्वालिटेटिव रिक्वायरमेंट्स ने भारतीय सेना के लिए नई राइफल की मांग जताई थी. तब निजी कंपनी के साथ मिलकर डीआरडीओ ने यह राइफल मात्र 100 दिनों में बनाकर तैयार कर दी.

रूस और यूक्रेन में चल रहे युद्ध के चलते अब AK-47 राइफलों का आयात नहीं हो रहा है. साथ ही AK-203 राइफल का प्रोजेक्ट भी शुरू नहीं हो पा रहा है. इसलिए यह राइफल बनाने की जरूरत पड़ी. ARDE के डायरेक्टर ए राजू ने कहा कि डीआरडीओ ने राइफल की डिजाइन बनाई है. इसके बाद इसे बनाने का काम निजी कंपनी को दिया है.

मैनुअल और ऑटोमैटिक मोड दोनों हैं इसमें
वेपन की टेस्टिंग के समय लेने वाली प्रक्रिया है. इसमें सटीकता, आसानी संचालन आदि देखा जाता है. इस राइफल में 20 राउंड की मैगजीन लगेगी. यह सिंगल शॉट और ऑटोमैटिक मोड में चलने वाली राइफल है. अगर एके सीरीज या AR टाइप राइफलों से तुलना करें तो इसकी डिजाइन रिवेट फ्री है.

हर मौसम में की जाएगी राइफल की टेस्टिंग
राजू ने बताया कि इस समय वो लोग मिलकर भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ एक टीम बना रहे हैं, जो इस बंदूक की टेस्टिंग करेंगे. वो भी अलग-अलग मौसम में. ताकि ये पता चल सके कि यह असॉल्ट राइफल कितनी कारगर है. इस राइफल की टेस्टिंग बर्फीले इलाकों से लेकर रेगिस्तानों में किया जाएगा. जंगलों से लेकर बारिश वाले मौसम में किया जाएगा.

ट्रायल के लिए पांच राइफल बनी हैं, और मिलेंगी
डीआरडीओ ने यह प्रोजेक्ट Dvipa Armour India कंपनी को इसे बनाने का काम दिया. इस कंपनी के डायरेक्टर जी. राम चैतन्य रेड्डी ने कहा कि हम 30 लाइसेंस बंदूक बनाने वाली देसी कंपनियों में शामिल थे. लेकिन यह हमें मिली. रहमने इस राइफल को रिकॉर्ड टाइम में बनाया है. हमने टेस्टिंग के लिए पांच बंदूकें बनाई हैं. इसके बाद हम 15 और राइफल सेना को टेस्टिंग के लिए देंगे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...