12.6 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली मेट्रो ट्रैक पर गिरा ड्रोन, ट्रेनें रुकने से क्रिसमस पर आधे...

दिल्ली मेट्रो ट्रैक पर गिरा ड्रोन, ट्रेनें रुकने से क्रिसमस पर आधे घंटे परेशान रहे यात्री

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली में रविवार को वीकेंड के साथ ही क्रिसमस के मौके पर दिल्ली मेट्रो की मैजंटा लाइन पर दो स्टेशनों के बीच ट्रेन सर्विस को बंद करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो के अनुसार मैजेंटा लाइन पर शाहीन बाग मेट्रो स्टेशन के पास ट्रैक पर कार्गो ड्रोन गिरा पाया गया। ऐसे में सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग और बॉटेनिकल गार्डन के बीच सर्विस को आधे घंटे तक बंद रखा गया। दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर सर्विस को रोके जाने की जानकारी दी। हालांकि, बाद में जांच के बाद इस रूट पर ट्रेन सर्विस को बहाल कर दिया गया। रविवार को वीकेंड के साथ ही क्रिसमस के मौके पर ट्रेन सर्विस बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रैक पर मिली ड्रोन गिरने की खबर
दिल्ली मेट्रो की तरफ से ट्वीट में बताया गया कि सुरक्षा कारणों से जसोला विहार शाहीन बाग से बॉटेनिकल गार्डन तक मैजेंटा लाइन अपडेट सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अन्य लाइनों पर सेवाएं सामान्य हैं और ब्योरे की प्रतीक्षा है। दिल्ली मेट्रो की तरफ से यह ट्वीट दो बजकर 50 मिनट पर ट्वीट किया। डीसीपी मेट्रो जे मणि ने बताया कि हमें दोपहर करीब 2.35 बजे फोन आया कि जसोला विहार के पास मेट्रो ट्रैक पर एक ड्रोन मिला है।

नोएडा की कंपनी का था ड्रोन
मेट्रो ट्रेन के ट्रैक पर ड्रोन गिरने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आननफानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची तो वहां दवा का एक पैकेट मिला। ड्रोन मेडिकल सप्लाई लेकर जा रहा है। ड्रोन नोएडा की एक कंपनी का है, जो इसके जरिए दवाओं की सप्लाई करती है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...