12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयडीयू इलेक्शन: गले में फूलों की माला, मुस्कुराते चेहरे... ABVP को शानदार...

डीयू इलेक्शन: गले में फूलों की माला, मुस्कुराते चेहरे… ABVP को शानदार शुरुआती बढ़त, कई कॉलेजों में जीत

Published on

नई दिल्ली

डीयू के अलग-अलग कॉलेजों के चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। विवेकानंद कॉलेज में एबीवीपी जीती है। एबीवीपी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशुतोष सिंह ने बताया कि अदिति महाविद्यालय में भी अध्यक्ष पद सहित कई पदों पर एबीवीपी के कार्यकर्ता‌ चुनाव जीते। इसके अलावा डीयू के दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में भी एबीवीपी प्रत्याशियों ने क्लीन स्वीप किया है। इनके अलावा शुक्रवार को विश्वविद्यालय में छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग हुई। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ यानी डूसू चुनाव में विभिन्न कॉलेजों और डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने इसमें वोट दिया।

​ 24 प्रत्याशी मैदान में हैं​
इस बार यहां चार पोस्ट के लिए कुल 24 प्रत्याशी मैदान में हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए जाएंगे। दिल्ली विश्वविद्यालय के मॉर्निंग कॉलेज में शुक्रवार सुबह 8 बजकर 30 मिनट से और ईवनिंग कॉलेजों में 3 बजे से शाम साढ़े 7 बजे तक वोटिंग हुई।

​​शनिवार को आएंगे नतीजे​
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शुक्रवार को हुई वोटिंग के नतीजे अगले दिन शनिवार को आएंगे। चुनाव अधिकारी के मुताबिक दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव पद पर 6 और संयुक्त सचिव के लिए 5 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

तीन साल बाद हुए चुनाव
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस बार पूरे तीन साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए। इससे पहले वर्ष 2019-20 में डूसू चुनाव हुए थे। उन चुनावों के उपरांत कोरोना वायरस के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव नहीं हो सके थे। छात्र संघ चुनाव में तीन वर्ष की देरी के कारण प्रशासन ने उम्मीदवारों को आयु सीमा में राहत दी है। इस राहत के तहत अंडग्रैजुएट और पोस्ट ग्रैजुएट कैंडिडेट्स के लिए अधिकतम आयु सीमा क्रमश: 25 वर्ष और 28 वर्ष कर दी गई है।

चुनावी रण में उतरे यह प्रत्याशी
डूसू चुनाव में इस बार अध्यक्ष पद पर तुषार डेढ़ा, उपाध्यक्ष पद पर सुशांत धनकड़, सचिव पद पर अपराजिता तथा संयुक्त सचिव पद पर सचिन बैंसला चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस समर्थित एनएसयूआई की ओर से अध्यक्ष पद पर हितेश गुलिया, उपाध्यक्ष के लिए अभि दहिया, सचिव पर यक्ष्ना शर्मा और संयुक्त सचिव पर शुभम चौधरी चुनाव लड़े।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...