13.3 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली मेयर चुनाव को EC ने दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को...

दिल्ली मेयर चुनाव को EC ने दी हरी झंडी, 26 अप्रैल को होगा मतदान

Published on

नई दिल्ली,

भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में 26 अप्रैल को होने वाले मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को हरी झंडी दे दी है. बुधवार शाम को, ECI ने दिल्ली नगर निगम मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर NOC जारी कर दिया है. इसके साथ ही अब दिल्ली में 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव हो सकेंगे. अभी तक इन्हें लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी. नियम के मुताबिक दिल्ली में लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू होने के चलते MCD को मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव के लिए ECI की NOC लेना आवश्यक होता है.

बता दें कि, 26 अप्रैल को मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है. इसके लिए नॉटिफ़िकेशन जारी कर दिया गया था. उसके बाद निगम सचिव की तरफ से चुनाव आयोग को अनुमति के लिए पत्र भेजा था साथ ही एक फाइल उपराज्यपाल को भी भेजी गई थी. सामान्य दिनों में निगम या मेयर, डिप्टी मेयर के चुनाव में चुनाव आयोग का कोई रोल नहीं होता है, लेकिन चूंकि अभी लोकसभा के चुनाव चल रहे हैं और मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट लगा हुआ है. इसलिए चुनाव आयोग की अनुमति जरूरी है. इसलिए मेयर चुनाव के लिए आयोग की परमिशन का इंतजार था.

Presiding officer की नियुक्ति उपराज्यपाल द्वारा ही की जाती है. हालांकि पिछला मेयर ही नए मेयर का चुनाव कराता है, लेकिन इसके लिए उपराज्यपाल की अनुमति जरूरी होती है. उधर, बता दें कि निगम में बहुमत आम आदमी पार्टी के पास है, लगातार दो बार आम आदमी पार्टी का मेयर बना है. INDIA गठबंधन के अंतर्गत कांग्रेस ने समर्थन की घोषणा की है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...