9.4 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयएलन मस्क तो महान आदमी हैं... इसरो चीफ एस सोमनाथ क्यों करने...

एलन मस्क तो महान आदमी हैं… इसरो चीफ एस सोमनाथ क्यों करने लगे SpaceX की तारीफ

Published on

नई दिल्ली :

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख एस. सोमनाथ ने शनिवार को ‘चॉपस्टिक’ से एक विशाल स्टारशिप बूस्टर को सफलतापूर्वक पकड़ने के लिए इलोन मस्क और स्पेसएक्स की प्रशंसा की। इसरो चीफ सोमनाथ ने कहा कि मस्क शानदार काम करने वाले एक महान व्यक्ति हैं। आईआईआईटी-दिल्ली के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए, सोमनाथ ने अंतरिक्ष उद्योग पर मस्क के परिवर्तनकारी प्रभाव की प्रशंसा की।

इसरो से हो रही तुलना!
उन्होंने कहा कि मस्क के इनोवेटिव अप्रोच , विशेष रूप से स्पेसएक्स के हालिया रॉकेट रिकवरी तरीकों ने ग्लोबल इंटरेस्ट और इसरो की क्षमताओं के साथ तुलना को बढ़ावा दिया है। सोमनाथ ने इस बात पर जोर दिया कि मस्क की उपलब्धियों से मेल खाने वाली प्रतिस्पर्धात्मक भावना तो है ही, उनके काम से मिली प्रेरणा भारत के अंतरिक्ष प्रयासों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।

‘हर कोई मस्क की ओर देख रहा’
मस्क ने हाल ही में चॉपस्टिक से जिस तरह के रॉकेट बनाए हैं, उससे सभी का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हो रहा है और लोग पूछ रहे हैं कि इसरो ऐसा कब करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई मस्क की ओर देख रहा है कि वह वहां क्या कर रहे हैं और हम कैसे कोई ऐसा शानदार आइडिया लेकर आ सकते हैं जिससे हम उन्हें हरा सकें। इसरो चीफ ने कहा कि बेशक, हर कोई उन्हें हराना चाहता है, लेकिन वह इन सबसे ऊपर हैं। इसरो चीफ ने कहा, मुझे लगता है कि वह एक महान व्यक्ति हैं और शानदार काम कर रहे हैं। हम सभी उनके काम से प्रेरित हैं। इसी वजह से आज अंतरिक्ष बहुत आकर्षक बन रहा है।

अंतरिक्ष प्रोजेक्ट के खर्च में कमी
13 अक्टूबर को, स्पेसएक्स ने अपने इनोवेटिव ‘चॉपस्टिक्स’ सिस्टम के साथ रॉकेट रिकवरी टेकनीक में महत्वपूर्ण प्रगति की। इसका प्रदर्शन इसके स्टारशिप की पांचवीं टेस्ट फ्लाइट के दौरान सफलतापूर्वक किया गया। यह टेक्निक अंतरिक्ष उड़ान में तेजी से रियूजिबिलिटी प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल अधिक लगातार लॉन्च की सुविधा मिलने की उम्मीद है, बल्कि अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ा खर्च भी कम होगा। अनुमान बताते हैं कि स्टारशिप अंततः लॉन्च लागत को 10 डॉलर प्रति किलोग्राम से कम कर सकता है। यह स्पेस शटल जैसी पिछली प्रणालियों की तुलना में एक नाटकीय कमी है।

 

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...