14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeराष्ट्रीय‘पहले आतंकवाद का खात्मा करो’… पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की ‘शांति...

‘पहले आतंकवाद का खात्मा करो’… पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ की ‘शांति वार्ता’ की इच्छा पर भारत की खरी-खरी

Published on

नई दिल्ली

पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर से जवाब के बाद पाकिस्तान के सुर बदले नजर आ रहे हैं। पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने हाल ही में भारत के साथ शांति वार्ता की इच्छा जाहिर की है। इस मामले में भारत की तरफ से दो टूक जवाब सामने आया है। इस्लामाबाद को कड़ा संदेश देते हुए भारत ने गुरुवार को दोहराया कि पाकिस्तान के साथ बातचीत तभी संभव होगी जब वह सीमा पार आतंकवाद को रोकने के लिए ठोस कदम उठाएगा।

शांति वार्ता की जताई थी इच्छा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार सहित सभी लंबित मुद्दों को सुलझाने के लिए भारत के साथ शांति वार्ता करने की अपनी इच्छा व्यक्त की थी। इस पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को अपनी साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि हम दोहराना चाहेंगे कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते।

जायसवाल ने यह बात तब कही जब उनसे तेहरान में शरीफ की भारत के साथ शांतिपूर्ण समझौता सुनिश्चित करने के संबंध में हाल की टिप्पणियों के बारे में पूछा गया था। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने इस सप्ताह की शुरुआत में तेहरान की यात्रा के दौरान कहा था कि वह कश्मीर, आतंकवाद, जल और व्यापार सहित कई विवादास्पद मुद्दों पर भारत के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहेंगे।

पीओके पर भी भारत की दोटूक
जायसवाल ने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को सौंपने और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बातचीत करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उन आतंकवादियों को भारत को सौंपना होगा, जिनकी सूची हमने कुछ साल पहले उन्हें सौंपी थी।

सिंधु जल संधि की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर जायसवाल ने कहा कि जहां तक ​​सिंधु जल संधि का सवाल है, यह तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन नहीं छोड़ देता। इससे पहले पीएम मोदी ने कहा था कि आतंकवाद और वार्ता एक साथ नहीं चल सकते। आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, साथ ही पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...