15.5 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराष्ट्रीयफैक्ट्री या मौत का जाल? कीर्ति नगर अग्निकांड में दो जिंदगियां खाक,...

फैक्ट्री या मौत का जाल? कीर्ति नगर अग्निकांड में दो जिंदगियां खाक, जानिए क्या है पूरा मामला

Published on

नई दिल्ली

वेस्ट जिले के कीर्ति नगर थाना इलाके में एक बिल्डिंग की छत पर आग लगने की घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। इस बिल्डिंग में सोफे के कवर बनाने का काम होता था हालांकि आग सिर्फ छत पर ही लगी थी। वेस्ट जिले के डीसीपी विचित्र वीर से मिली जानकारी के अनुसार 3 नवंबर की सुबह 4:30 बजे के करीब आग लगने की कॉल पुलिस और फायर ब्रिगेड को मिली थी।

आग लगने में दो लोगों की हुई मौत
जिसके बाद आग की स्थिति को देखते हुए सात फायर टेंडर को मौके पर बुलाया गया और आग पर काबू पाया गया। इसके बाद बिल्डिंग की जांच की गई तो छत का रूम अंदर से बंद था। जिसे तोड़ने के बाद जांच के दौरान दो लोगों की डेड बॉडी मिली। बाद में मृतकों की पहचान अतुल राय उम्र 45 साल और वह यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले थे और मजदूर के तौर पर काम करते थे और इसी बिल्डिंग में सोते थे। जबकि दूसरे व्यक्ति की पहचान नंदकिशोर के रूप में हुई जो गया बिहार के रहने वाले थे और उनकी उम्र 65 साल थी। वह सामान ढोने का काम करते थे।

मौके पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच करवाई गई जिससे यह पता चल सके की आग लगने की वजह क्या थी। हालांकि शुरुआती जानकारी में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या फिर कोई चीज चलने से आग लगने की संभावना लग रही है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...

1 अप्रैल से जेब पर बढ़ेगा बोझ: नेशनल हाईवे पर सफर होगा 5 से 10% तक महंगा

आने वाली 1 अप्रैल से नेशनल हाईवे पर सफर करना आपकी जेब पर भारी...