6.9 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeराष्ट्रीयJNU में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बाहरी लोगों की एंट्री...

JNU में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, बाहरी लोगों की एंट्री के बाद बवाल

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के JNU में 2 छात्र गुटों में जमकर मारपीट हुई है. असल में ताप्ती हॉस्टल में रहने वाले छात्र का दूसरे हॉस्टल के छात्र से विवाद हुआ जिसके बाद बवाल बढ़ गया और जमकर मारपीट हुई. दावा हुआ है कि दोनों तरफ से बाहरी लोगों को JNU में बुलाया गया था और उसके बाद ये बवाल काटा गया. पुलिस मौके पर पहुंच गई है, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है.

अब किस कारण ये लड़ाई शुरू हुई, उन दो छात्रों के बीच किस मुद्दे को लेकर विवाद रहा, अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है. सिर्फ इतना कहा जा रहा है कि दोनों ही तरफ के छात्रों ने बाहरी लोगों को इस विवाद में शामिल किया जिसके बाद जमकर मारपीट हुई. इस मारपीट में अब तक किसी के जख्मी होने की खबर नहीं है, पुलिस को भी कोई शिकायत नहीं मिली है, ऐसे में स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता.

इससे पहले भी जेएनयू में कई मौकों पर इस प्रकार का बवाल देखने को मिला है. कभी नॉन वेज खाने को लेकर छात्र एक दूसरे से भिड़े हैं तो कभी स्कॉलरशिप को लेकर बवाल देखने को मिला है. मुद्दे अलग रहते हैं, लेकिन समय-समय पर जेएनयू सुर्खियों में बना रहता है. पिछले साल भी ABVP और वामपंथी संगठन AISA के बीच मारपीट की घटना हुई थी. तब आरोप ये था कि ABVP छात्र संगठन के कार्यकर्ता बैठक कर रहे थे, लेकिन तभी AISA के कार्यकर्ता आए और जमकर बवाल काटा गया.

JNU में 5 जनवरी 2020 को भयानक हिंसा हुई थी. उस समय टीचर्स और छात्रों ने मिलकर एक मार्च का आयोजन किया था. तभी वहां कुछ नकाबपोश लोग आए और मारपीट शुरू कर दी. कुछ नकाबपोश लोगों की तस्वीरें भी सामने आई थी. कोमल शर्मा नाम की एक लड़की की तस्वीर भी सामने आई थी, जिसके बारे में कहा गया था कि वो ABVP से जुड़ी है. इस मामले में वसंत कुंज थाने में केस दर्ज किया गया था.

अब उन घटनाओं के बाद छात्रों के बीच हुई इस मारपीट वाले मामले ने तूल पकड़ लिया है. अभी तक जेएनयू प्रशासन की तरफ से इस घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. जिन छात्रों के बीच में ये बवाल हुआ है, उनकी पहचान भी सामने नहीं आई है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...