9.9 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के OYO होटल में भीषण आग, खिड़की का कांच तोड़कर निकाले...

दिल्ली के OYO होटल में भीषण आग, खिड़की का कांच तोड़कर निकाले गए लोग

Published on

नई दिल्ली

पश्चिमी दिल्ली के हरिनगर में स्थित एक OYO होटल में बुधवार को आग लग गई। यह होटल तीन मंजिली इमारत कि दूसरी मंजिल पर स्थित है। आग लगने के दौरान होटल में 30 लोग मौजूद थे, आग होटल के एंट्री गेट पर लगी थी। ऐसे में लोग नहीं निकल पा रहे थे। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और फायर डिपार्टमेंट की टीम ने सीढ़ी लगाकर खिड़की से लोगों को बाहर निकाला। यह आग होटल के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी और फैलती चली गई थी। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, कंट्रोल रूम में करीब दोपहर 3.20 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही फायर कि 4 गाड़ी मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने खिड़की के कांच तोड़कर होटल में मौजूद लोगों को निकाला। वहीं करीब 20 मिनट कि मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार, यह आग होटल के इलेक्ट्रिक पैनल में लगी थी। आग लगने के बाद होटल में धुआं भर गया। इससे अंदर मौजूद लोगों का दम घुटने लगा, अफरा-तफरी मच गई। कई लोग बाहर भागे, वहीं कुछ लोग अंदर ही फंसे रह गए थे।

क्लस्टर बस बनी सहारा
सीढ़ी के जरिए अंदर जाने में परेशानी होने पर अंदर पहुंचे फायर कर्मियों ने होटल के बाहरी हिस्से में लगे कांच को तोड़ा। लेकिन जो सीढ़ी लाई गई थी, वह छोटी थी और खिड़की तक नहीं पहुंच रही थी। इसके बाद वहां से गुजर रही एक क्लस्टर बस को रोका गया। बस की छत पर सीढ़ी लगाकर लोगों को बचाने की कवायद शुरु की गई। पिछले महीने 15 जून को दिल्ली के मुखर्जी नगर में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट में आग लग गई थी। आग लगने के बाद कोचिंग में पढ़ने वाले बच्चे रस्सी के सहारे बाहर निकले थे

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...