12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयखेल से लेकर फिल्मों तक...भारत से उगाही कर कनाडा में पैसा निवेश...

खेल से लेकर फिल्मों तक…भारत से उगाही कर कनाडा में पैसा निवेश कर रहे हैं खालिस्तानी और गैंगस्टर्स, NIA का बड़ा खुलासा

Published on

नई दिल्ली,

खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े गैंगस्टर को लेकर एनआईए की चार्जशीट में बड़ा खुलासा हुआ है. खालिस्तानी आतंकवादियों ने क्राइम सिंडीकेट से कमाए पैसों का निवेश कनाडा में तैयार होने वाली फिल्मों और कनाडा प्रीमियर लीग में किया है. लॉरेंस बिश्नोई और सतविंदर सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ भी खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं.

करोड़ों रुपये हवाला के जरिए भेजे कनाडा
जांच में सामने आया था कि दिल्ली एनसीआर, राजस्थान, पंजाब हरियाणा से बिश्नोई गैंग जो पैसे जमा करता है वो थाईलैंड में मौजूद मनीष भंडारी नाम के शख्स के पास भेजा जाता है और मनीष भंडारी वो पैसा हवाले के जरिए कनाडा भेजता है. हाल ही में दायर चार्जशीट के मुताबिक साल 2019 से 2021 के बीच 13 बार हवाला के जरिये करोड़ो रूपये थाईलैंड के रास्ते कनाडा भेजे गए.

बब्बर खालसा ने कहने पर गोल्डी ने करवाई टारगेट किलिंग
NIA ने अपनी जांच में पाया था कि लॉरेन्स बिश्नोई ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और अन्य राज्यो में कारोबारियों और शराब ठेकेदारों से उगाही कर करोड़ों रुपये हवाला के जरिए कनाडा में बैठे अपने करीबी गोल्डी बराड़ और सतबीर सिंह उर्फ सैम को भेजे हैं.गोल्डी बराड़ बब्बर खालसा इंटरनेशनल के आतंकी लखबीर सिंह लांडा का बेहद करीबी है. गोल्डी बराड़ ने पंजाब में लांडा के कहने पर गुरुग्रंथ साहिब के बेअदबी करने वाले प्रदीप सिंह की टारगेट किलिंग करवाई थी.

हवाला के जरिये हिंदुस्तान से कनाडा भेजे गए इन करोड़ों रूपये का इस्तेमाल खालिस्तानी आतंकियों ने हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश में किया गया.NIA जांच में जो खुलासा हुआ है वो कुछ प्रकार है-

  • खालिस्तानी आतंकी क्राइम सिंडिकेट से करोड़ों रूपये की उगाही कर उसका इस्तेमाल टेरर एक्टिविटी में कर रहे हैं.
  • कनाडा में मौजूद खालिस्तानी आतंकियों का सबसे बड़ा उगाही का जरिया है अवैध शराब का धंधा और एक्सटॉर्शन.
  • उगाही से आये करोड़ों रूपये को कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ और जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया सुरेंद्र सिंह चीकू, राजेश कुमार उर्फ राजू मोटा और दिलीप बिश्नोई की मदद से एग्रीकल्चरल लैंड और प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करते हैं.
  • ये सभी प्रॉपर्टी तमाम खालिस्तानी आतंकी अपने परिवार और रिश्तेदारों के नाम पर खरीदते हैं.
  • ऐसी ही तमाम प्रॉपर्टी और एग्रीकल्चरल लैंड की पहचान के लिए NIA ने बकायदा इश्तेहार देकर मदद की अपील की है.
  • इनसे आये प्रॉफिट का एक बड़ा हिस्सा टेरर एक्टिविटी को बढ़ावा देने में किया जाता है.
  • सोशल मीडिया के जरिये ये तमाम आतंकी पंजाब और अन्य राज्यो में अपने गैंग के लिए रिक्रूटमेंट का काम करते हैं.

एनआईए की चार्जशीट के मुताबिक, गैंगस्टर उगाही के जरिए होने वाले कमाई का बड़ा हिस्सा कनाडा में फिल्में बनाने, महंगी नौकाएं खरीदने और कनाडाई प्रीमियर लीग के आयोजन तथा अन्य कार्यों में निवेश कर रहे हैं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...