12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयगैंगस्टर सलमान त्यागी...जेल से चला रहा था उगाही का धंधा, लॉरेंस बिश्नोई...

गैंगस्टर सलमान त्यागी…जेल से चला रहा था उगाही का धंधा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से हैं संपर्क

Published on

दिल्ली,

दिल्ली पुलिस ने व्यापारियों को डरा धमकाकर जबरन उगाही करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सलमान त्यागी के इशारे पर आरोपी व्यापारियों को फोन पर धमकी देते थे. अगर, व्यापारी उनकी बात नहीं मानते थे तो आरोपी उनके दुकान के बाहर गोलियां चलाते थे. उन्हें जान से मारने की धमकी देकर उनसे पैसे वसूलते थे. पुलिस ने इस मामले में पश्चिमी दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, पश्चिमी दिल्ली में 19-20 सितंबर की रात को गोली चलने की दो घटना सामने आई थी. पहली घटना सुभाष नगर के जायका रेस्टोरेंट के बाहर हुई थी. यहां स्कूटी पर आए दो बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की थी. फिर कुछ दूर जाकर एक हैंडलूम की दुकान के बाहर तीन गोलियां चलाई थी. इसके बाद आरोपियों ने व्यापारियों से 50 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों की तलाश शुरू की थी. बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम का गठन किया था. वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान दीपांशु और मोइनुद्दीन की रूप में की थी. छापेमारी कर दोनों आरोपियों को सुभाष नगर से गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही आरोपियों से एक स्कूटी और पिस्तौल भी बरामद हुई. पूछताछ में बदमाशों ने कई खुलासे किए हैं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा सलमान त्यागी
इस मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बताया कि आरोपी दिल्ली के मंडोली जेल में बंद सलमान त्यागी के इशारे पर काम करते थे. गैंगस्टर नीरज बवानिया के लिए काम करने वाला सलमान त्यागी पिछले कुछ वक्त से काला जठरी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ गया है. उसके कहने पर आरोपी व्यापारियों को धमकी देकर उनसे उगाही का धंधा करते थे. युवाओं को लालच देकर आरोपी उनके जरिए वारदात को अंजाम देते थे. फिर काम हो जाने पर वो दूसरे युवाओं को अपने जाल में फंसाते थे.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...