15.8 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलवानों के समर्थन में पति के साथ जंतर-मंतर जा रही थीं गीता...

पहलवानों के समर्थन में पति के साथ जंतर-मंतर जा रही थीं गीता फोगाट, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published on

नई दिल्ली,

WFI अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह और पहलवानों के बीच टकराव चल रहा है. पहलवान दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं. इसी धरने में शामिल होने के लिए निकलीं गीता फोगाट और उनके पति पवन सरोहा को पुलिस ने सिंघु बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया. यहां से दोनों को बवाना पुलिस थाने ले जाया गया. इससे पहले गीता ने Twitter पर लिखा था कि जंतर मंतर जा रही हूं.

गौरतलब है कि बुधवार रात को जंतर मंतर पर हुए बवाल के बाद पहलवानों में काफी रोष है. पहलवानों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने बुधवार रात को धरना दे रहे रेसलर्स के साथ मारपीट की. इस हाथापाई में कुछ पहलवानों के सिर में चोटें भी आई हैं. इस घटना के बाद विनेश फोगाट ने ऐलान किया है कि पहलवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हुए सभी मेडल लौटाएंगे.

हमें अपमानित किया जा रहा है- विनेश फोगाट
विनेश फोगाट ने कहा, हमें अपमानित किया जा रहा है, जमीन पर घसीटा जा रहा है. ऐसे में हम अपने सभी मेडल लौटा देंगे. वहीं, बजरंग पूनिया ने कहा, अगर ऐसे ही सम्मान हुआ, तो हम मेडल का क्या करेंगे. हम वो मेडल लौटा देंगे भारत सरकार को. इससे अच्छा तो हम सामान्य जीवन जी लेंगे. दिल्ली पुलिस को नहीं दिखता कि ये लोग पद्मा श्री हैं. उस समय इन्हें ये अवार्ड नहीं दिखते, जब ये लोग हमें मारते हैं.

उधर, महावीर फोगाट ने भी द्रोणाचार्य अवार्ड वापस लौटाने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा, अगर खिलाड़ियों को न्याय नहीं मिला तो मैं भी द्रोणाचार्य अवार्ड नहीं रखूंगा और उसे लौटा दूंगा. उन्होंने जंतर मंतर पर बैठे खिलाड़ियों पर हुए हमले को निंदनीय बताया.

बता दें कि 23 अप्रैल से पहलवान धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. वे बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. पहलवानों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल की गई है.इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था.तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे.

हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था. तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था. अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं. पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं.

क्या हुआ था बुधवार रात
बताया जा रहा है कि रात 11 बजे जंतर मंतर पर यह हाथापाई हुई. इसके पीछे मुख्य वजह फोल्डिंग बेड थी. दरअसल, बारिश के चलते गद्दे गीले हो गए थे, ऐसे में धरनास्थल पर फोल्डिंग बेड लाए जा रहे थे. जब पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो ये पूरा बवाल शुरू हुआ. पहलवानों के मुताबिक, पुलिस कर्मियों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया और महिला पहलवानों से भी दुर्व्यवहार किया गया.

विनेश फोगाट मीडिया से बात करते वक्त रो पड़ीं, उन्होंने कहा, अगर वे हमें मारना चाहते हैं, तो मार दें.पुलिस पर आरोप लगाते हुए पूर्व पहलवान राजवीर ने बताया, बारिश से हमारे गद्दे भीग गए थे तो हम सोने के लिए फोल्डिंग बेड ला रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी. नशे में धुत पुलिसकर्मी धर्मेंद्र ने विनेश फोगट को गाली दी और हमारे साथ हाथापाई की. उन्होंने हमें मारना शुरू कर दिया.कहा कि बजरंग पुनिया के साले दुष्यंत और राहुल के सिर में चोटें आई हैं. पुलिस ने डॉक्टरों को मौके पर नहीं पहुंचने दिया. यहां तक ​​कि महिला कांस्टेबल भी हमारे साथ बदसलूकी कर रही थीं.

 

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

सेल ने शुरू की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना, 20 मई से खुल रहा है ऑनलाइन पोर्टल

राउरकेला। महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के राउरकेला...

महंगाई की फिर मार: पेट्रोल-डीजल के दाम 90 पैसे और बढ़े, 4 दिन पहले 3-3 रुपए बढ़ाए थे

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल 19 मई से औसतन 90 पैसे प्रति...

केरलम के CM बने वीडी सतीशन, 60 साल बाद मुख्यमंत्री के साथ पूरी कैबिनेट की शपथ

राहुल, प्रियंका और खरगे समेत कांग्रेस के तमाम बड़े नेता रहे मौजूद तिरुवनंतपुरम। केरल की...