13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeराष्ट्रीयअलविदा मानसून! इस बार देश में कहां-कहां कितनी हुई बारिश, देख लीजिए...

अलविदा मानसून! इस बार देश में कहां-कहां कितनी हुई बारिश, देख लीजिए IMD ने बताई पूरी डिटेल

Published on

नई दिल्ली

इस साल का दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की तरफ से यह जानकारी दी गई। मौसम विभाग ने कहा कि इस दौरान भारत में 934.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो दीर्घावधि औसत का 108 प्रतिशत तथा और 2020 के बाद से सबसे अधिक बारिश है।

कहां-कहां, कितनी हुई बारिश
आईएमडी के मुताबिक, मध्य भारत में इस क्षेत्र के दीर्घकालिक औसत से 19 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई, दक्षिणी प्रायद्वीप में सामान्य से 14 फीसदी ज्यादा तथा उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से सात प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से 14 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

जून में 11 फीसदी कम बारिश
देश में जून में 11 प्रतिशत कम वर्षा हुई, लेकिन जुलाई में नौ प्रतिशत अधिक वर्षा हुई। इसके बाद अगस्त में 15.7 फीसदी तथा सितंबर में 10.6 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। साल 2023 में मानसून सीजन में भारत में 820 मिमी वर्षा दर्ज की गई थी, जो दीर्घकालिक औसत का 94.4 प्रतिशत थी। देश में 2022 में 925 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जो दीर्घावधि औसत का 106 फीसदी थी। वर्ष 2021 में 870 मिमी, और 2020 में 958 मिमी बारिश हुई थी।

सामान्य से अधिक बारिश का था अनुमान
आईएमडी ने इस वर्ष मानसून के दौरान सामान्य से अधिक वर्षा (दीर्घावधि औसत का 106 प्रतिशत) होने का अनुमान जताया था। इसने पूर्वोत्तर भारत के लिए सामान्य से कम मानसून वर्षा, उत्तर-पश्चिम के लिए सामान्य वर्षा, तथा मध्य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के लिए सामान्य से अधिक वर्षा का भी सटीक पूर्वानुमान लगाया। भारत के कृषि क्षेत्र के लिए मानसून महत्वपूर्ण है, क्योंकि कुल खेती योग्य क्षेत्र का 52 प्रतिशत हिस्सा इस पर निर्भर है।

Latest articles

भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़ा फर्जीवाड़ा, अपात्र लोगों को मिला लाभ

भोपाल। राजधानी भोपाल में बीपीएल राशन कार्ड बनाने में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने...

बड़ा तालाब को अतिक्रमण मुक्त करने का महाभियान शुरू, भदभदा में चलीं जेसीबी, 15 दिनों में हटेंगे 347 निर्माण

भोपाल। राजधानी की जीवनरेखा कहे जाने वाले 'बड़ा तालाब' को अतिक्रमण की गिरफ्त से...

भाजपा का 47वां स्थापना दिवस: एमपी के 17 जिलों में कार्यालयों का भूमिपूजन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को अपना 47वां स्थापना दिवस पूरे प्रदेश में...

इंदौर में ट्रक में घुसी बारात से भरी गाड़ी, चार की मौत

भोपाल। इंदौर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें...

More like this

केरलम में शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर को पीटा, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। केरलम के मलप्पुरम जिले के वांडूर इलाके में शुक्रवार शाम कांग्रेस सांसद...

युवा विधायक सम्मेलन में जुटे दिग्गज, ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प पर हुआ मंथन

भोपाल मध्यप्रदेश विधानसभा में आयोजित दो दिवसीय 'युवा विधायक सम्मेलन' के दूसरे दिन संसदीय गरिमा...