12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयगणपति विसर्जन करने गए थे, झील, नदी, तालाब में डूबने से 12...

गणपति विसर्जन करने गए थे, झील, नदी, तालाब में डूबने से 12 की मौत, ज्यादातर बच्चे

Published on

नई दिल्ली

देश के अलग-अलग हिस्सों में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाई गई. हालांकि इस दौरान कई जगहों पर हादसे भी हो गए मूर्ति विसर्जन के दौरान. इन अलग-अलग हादसों में 12 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. मरने वालों में ज्यादातर बच्चे और नाबालिग शामिल हैं. ताजा मामला नोएडा का है जहां एक ही परिवार के दो भाइयों की दलदल में फंसकर डूबन से मौत हो गई.

नोएडा के निठारी गांव के रहने वाले धीरज अपने घर गणपति को लेकर आए थे. विसर्जन के लिए परिवार मयूर विहार के चिल्ला खादर पहुंचा. मूर्ति डेढ़ फीट की थी जिसके विसर्जन के लिए परिवार के लोग पानी मे थोड़ा नीचे उतर गए.

इसी दौरान धीरज के तीन बेटे और एक अन्य नाबालिग दलदल में फंसकर डूब गए. किसी तरह चारों को बाहर निकालकर सेक्टर 30 के चाइल्ड PGI अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने दो भाइयों को मृत घोषित कर दिया. इनमें एक की उम्र 15 साल और दूसरे की 5 साल है. बाकी दो नाबालिग बच्चों को कैलाश हॉस्पिटल रेफर किया गया ह

उत्तर प्रदेश
मैनपुरी में थाना घिरोर के विधूना गांव में मार्कण्डेय सरोवर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए हादसे में चार लोगों के डूबने की जानकारी मिली है. उनमें से तीन लोगों की मौत हो गई. एक शख्स को इलाज के लिए सैफेई PGI अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

महाराष्ट्र
नासिक में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान दो लोगों की डूबने से मौत और तीन लोगों के लापता होने की जानकारी है. पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 18 साल के प्रसाद सुनील और 22 साल के रोहित वैद्यनाथ की वालदेवी नदी में डूबने से मौत हो गई. खबर है कि रोहित सुनील को डूबने से बचाने के लिए पानी में गया था. दोनों शव बरामद कर लिए गए हैं. अन्य घटना में तीन लोग लापता हुए हैं.

राजस्थान
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, झालावाड़ के पिड़ावा थाना क्षेत्र में भी गणपति विसर्जन करने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई. युवक की उम्र 23 साल थी. घटना के तुरंत बाद साथियों ने उसे पिड़ावा के स्वास्थ केंद्र पर ले गए. जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया.

मध्य प्रदेश
उधर, मध्य प्रदेश के दतिया में दो दिन पहले गणेश विसर्जन के दौरान आठ नाबालिगों के डूबने की खबर आई थी. उनमें से चार की मौत हो गई. मामला थाना सिविल लाइन के निरावल बिडनिया गांव का है. वहां बने एक कुंड में विसर्जन के दौरान पांच लड़कियां और तीन लड़के डूब गए. घटना के वक्त मौके पर कोई बड़ा नहीं मौजदू था. बाद में गांव वालों ने उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. हादसे में तीन लड़कियों और एक लड़के की मौत हो गई. उनकी उम्र 12 से 18 साल के बीच है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...