13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहनीमून पर जाना था गोवा, पहुंच गए हवालात... मुक्काकांड के आरोपी के...

हनीमून पर जाना था गोवा, पहुंच गए हवालात… मुक्काकांड के आरोपी के साथ पत्नी को भी फ्लाइट से उतारा गया

Published on

नई दिल्ली,

इंडिगो की फ्लाइट में पायलट को मुक्का मारने वाले आरोपी साहिल कटारिया के बारे में बड़ी जानकारी सामने आई है. रविवार को साहिल अपनी पत्नी के साथ प्लेन में बैठा था और हनीमून मनाने के लिए गोवा जा रहा था. लेकिन फ्लाइट कैंसिल होने की घटना से वो भड़क गया और गुस्से में आकर पायलट पर हमला कर दिया.

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, साहिल से पूछताछ की गई है. शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी साहिल कटारिया की 5 महीने पहले शादी हुई थी और वो पत्नी के साथ हनीमून के लिए गोवा जा रहा था. साहिल ने पुलिस को बताया कि फ्लाइट में लगातार देरी का अनाउंसमेंट किया जा रहा था, जिसकी वजह से वो गुस्से में आ गया.

‘साहिल ने पायलट को मार दिया था मुक्का’
बता दें कि रविवार को मौसम की खराबी की वजह से कई फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी थीं. दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की एक फ्लाइट में जब पायलट देरी की घोषणा कर रहे थे, तभी साहिल कटारिया के नाम के पैसेंजर ने हमला कर दिया था. साहिल ने पायलट को मुक्का मार दिया था. बाद में अटेंटमेंट ने अलग कराया था.

‘पत्नी को भी फ्लाइट से उतारा गया’
घटना के बाद मौके पर सुरक्षा कर्मी पहुंचे और साहिल को हिरासत में लेकर चले गए थे. इस घटना के बाद साहिल की पत्नी को भी फ्लाइट से उतार दिया गया था. रविवार शाम दिल्ली पुलिस ने कटारिया को गिरफ्तार किया. बाद में जमानत पर रिहा कर दिया था. इस घटना का एक वीडियो वायरल हो रहा है.

घटना के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने एक बयान में कहा, साहिल कटारिया ने को-पायलट के साथ ‘मारपीट’ की और उसे ‘नो-फ्लाई’ लिस्ट में डालने के लिए यह मामला स्वतंत्र आंतरिक कमेटी को भेजा गया है.

दिल्ली पुलिस ने साहिल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए सजा), 341 (गलत तरीके से रोकने के लिए सजा) और 290 (सार्वजनिक उपद्रव पैदा करने की सजा) और विमान नियमों की धारा 22 के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना था कि कटारिया को रिहा कर दिया है. उसके खिलाफ शिकायत में लगाई गई धाराएं जमानती थीं.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...