14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराष्ट्रीयहेड कॉन्स्टेबल ने की थी महिला सिपाही की हत्‍या, 2 साल बाद...

हेड कॉन्स्टेबल ने की थी महिला सिपाही की हत्‍या, 2 साल बाद मिला कंकाल, गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली में एक महिला सिपाही की हत्या के आरोप में हेड कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल, महिला सिपाही आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी, इसी को लेकर आरोपी ने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची और हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला सिपाही का कंकाल बरामद किया है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना साल 2021 का है. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि महिला सिपाही और आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के बीच दोस्ती हो गई थी. दोनों के बीच काफी समय तक बातचीत होती रही. महिला सिपाही हेड कॉन्स्टेबल पर शादी का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी हेड कॉन्स्टेबल पहले से शादीशुदा था. इसी बात को लेकर आरोपी ने महिला सिपाही से पीछा छुड़ाने का प्लान बनाया.

हत्या के बाद नाले में छिपा दिया था शव
आरोपी ने महिला सिपाही की हत्या की साजिश रच डाली. इसके बाद आरोपी ने साल 2021 में महिला सिपाही की हत्या कर दी. हत्या का वारदात को अंजाम देने के बाद शव नाले में छिपा दिया था. इस मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की. जब पूरा मामला खुलकर सामने आया तो पुलिस ने हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया.

2 साल बाद पुलिस ने बरामद किया कंकाल
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने आज हेड कॉन्स्टेबल को महिला सिपाही की हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 2 साल बाद मृतक महिला सिपाही का कंकाल भी बरामद किया है. आज स्पेशल सीपी क्राइम इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...