10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीय1984 सिख दंगा केस में सुनवाई टली, कोर्ट ने कहा, पहले पूरे...

1984 सिख दंगा केस में सुनवाई टली, कोर्ट ने कहा, पहले पूरे डाक्यूमेंट्स आने चाहिए

Published on

नई दिल्ली,

1984 सिख विरोधी दंगा मामले में आरोपी पूर्व कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है और शुक्रवार को सुनवाई की है. कोर्ट ने कहा कि अभी हमारे पास पूरे डॉक्यूमेंट्स नहीं हैं. कड़कड़डूमा कोर्ट से पूरा रिकॉर्ड तलब किया जाएगा. उसके बाद कोर्ट ने सुनवाई स्थगित कर दी. अब मामले में 6 जुलाई को सुनवाई होगी.

बता दें कि जगदीश टाइटलर पर कथित तौर पर दिल्ली के पुल बंगश इलाके में एक गुरुद्वारे पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप लगा है. घटना में गुरुद्वारा जल गया था और तीन सिखों की मौत हो गई थी. यह मामला 1 नवंबर, 1984 का है. जगदीश टाइटलर तब सांसद थे. उन्हें चार्जशीट में आरोपी के रूप में नामित किया गया है. सीबीआई ने 20 मई को राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी.

‘संज्ञान लेने के लिए दस्तावेजों की जरूरत’
कोर्ट ने शुक्रवार को चार्जशीट को संज्ञान में लिया और कहा, मैंने फाइल पढ़ ली है. दो बातें महत्वपूर्ण हैं. पूरी चार्जशीट मेरे पास नहीं है, सिर्फ सप्लीमेंट्री चार्जशीट मेरे पास है. पहला चालान 2007 में दायर किया गया था, जो आरोपी के खिलाफ मामला बंद था. मेरे पास तो एफआईआर भी नहीं है. इसलिए मुझे संज्ञान लेने से पहले उन दस्तावेजों की जरूरत होगी. मैं कड़कड़डूमा कोर्ट से पूरा रिकॉर्ड तलब करूंगा.

‘एफएसएल रिपोर्ट भी आनी है’
कोर्ट ने कहा, मुझे पहले चालान और पहली सप्लीमेंट्री रिपोर्ट की जरूरत होगी. 2007 से 2014 तक की क्लोजर रिपोर्ट मेरे पास नहीं हैं और मुझे उसकी आवश्यकता होगी. कोर्ट का कहना है कि ऑडियो सुपर इंपोजिशन आदि के संबंध में रिपोर्ट का इंतजार है. मैं केस फाइलों के साथ-साथ रिकॉर्ड भी तलब करूंगा. रिकॉर्ड रूम के प्रभारी को बुलाऊंगा.

6 जुलाई तक सुनवाई स्थगित
वहीं, शिकायतकर्ताओं के वकील ने एफएसएल रिपोर्ट में तेजी लाए जाने की मांग की. कोर्ट ने रिकॉर्ड किया है कि FSL रिपोर्ट की प्रक्रिया में तेजी लाने की कोशिश की जाए. कोर्ट ने टाइटलर के खिलाफ सीबीआई के आरोप पत्र के संज्ञान के बिंदु पर सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी. अदालत ने कहा, सभी रिकॉर्ड देखे बिना संज्ञान नहीं लिया जा सकता है. अदालत का कहना है कि एफआईआर समेत 2007-2014 के रिकॉर्ड अदालत के सामने नहीं हैं. अदालत मामले से संबंधित प्रासंगिक रिकॉर्ड तलब करेगी.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...